{"_id":"5dca7f5e8ebc3e5b25085c6a","slug":"bjp-mla-padma-hazarika-helped-forest-department-in-capturing-rogue-tusker-laden-and-handed-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: भाजपा विधायक की मदद से पकड़ा गया पांच लोगों को मारने वाला 'लादेन'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: भाजपा विधायक की मदद से पकड़ा गया पांच लोगों को मारने वाला 'लादेन'
Tue, 12 Nov 2019 03:16 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलपाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोलपाड़ा
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 12 Nov 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Wildlife SOS
असम के गोलपाड़ी जिले में आतंक का पार्याय बन चुके लादेन को आखिरकार सोमवार को पकड़ लिया गया। यह लादेन जंगली हाथी है जिसका नाम वैश्विक आतंकी ओसामा बिन लादेन रखा गया था। इसने असम के गोलपाड़ा जिले में आतंक मचा रखा था। इसने हाल ही में पांच गांववालों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद स्थानीय निवासी अपने घरों के अंदर ही रहते थे ताकि वह इसके पैरों के नीचे आने से बच सकें।
विज्ञापन
जिसके बाद भाजपा विधायक पद्मा हजारिका के नेतृत्व में एक टीम बनाी गई। जिसने आखिरकार इसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की। विधायक ने लादेन को बेहोश करने के लिए एक डार्ट अपनी बंदूक से फायर की थी। बेहोश होने के बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया गया। हजारिका एक ऐसे परिवार से आते हैं जो पारंपरिक तौर पर हाथियों को पकड़कर उन्हें ट्रेन करती हैं।
विज्ञापन
इस सराहनीय काम के लिए राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने खुद विधायक की पीठ थपथपाई है। सोनोवाल ने बयान जारी कर कहा, 'विधायक पद्मा हजारिका का जंगली हाथी को पकड़ना तारीफ के काबिल है। एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में, सुतिया विधायक ने जंगली हाथी के हमले के डर के साए में रहने वाले लोगों की सहायता करते हुए वन विभाग की मदद की। उन्हें हाथी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई।'
विज्ञापन
सुतिया के विधायक पदम हजारिका अपने प्रशिक्षित सात हाथियों में से एक की पीठ पर बैठकर इस ऑपरेशन का हिस्सा बने। इतना ही नहीं उन्होंने इसे खोज निकालने में भी वन विभाग की टीम की मदद की। तमाम लोगों ने पदम हजारिका के इस योगदान के लिए उनकी तारीफ की। हालांकि, पदम हजारिका का कहना था, 'जनता के आशीर्वाद और वन विभाग के सहयोग की वजह से हम जंगली हाथी को पकड़ने में कामयाब हुए।'
विधायक ने शुरू में असम के वन विभाग के अन्य लोगों की मदद करने के लिए अपने प्रशिक्षित हाथियों में से एक को भेजा था ताकि वह लादेन को पकड़ सकें। बाद में वह खुद ऑपरेशन में शामिल हो गए और लादेन को पकड़ने में टीम की मदद की। केवल इतना ही नहीं उन्होंने इस हाथी को ढूंढने में भी वन विभाग की टीम की मदद की। इस काम के लिए कई लोगों ने उनकी तारीफ की।
हालांकि अपने इस कृत्य को हजारिका ने जनता का आशीर्वाद बताया है। उन्होंने कहा, 'जनता के आशीर्वाद और वन विभाग की मदद से हम जंगली हाथी को पकड़ने में कामयाब हो पाए।' पिछले हफ्ते मुख्य वन्य जीव वार्डन टीवी रेड्डी ने हजारिका से पत्र लिखकर मदद मांगी थी। पत्र में उन्होंने लिखा था कि जंगली हाथियों से निपटने के लिए विधायक के बहुमूल्य अनुभव की मदद से दूसरे हाथियों और इंसानों के जानमाल को खतरे में डाले बिना यह अभियान पूरा किया जा सकता है।