{"_id":"623f2b277e8eb91cac32f5e4","slug":"bjp-mla-mp-renukacharya-gave-controversial-statement-regarding-madrasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- लगाया जाए प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- लगाया जाए प्रतिबंध
Sat, 26 Mar 2022 08:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:33 PM IST
सार
भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने 'बिकनी' के बाद एक बार फिर से मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान दिया है। मदरसों में राष्ट्रविरोदी पाठ पढ़ाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
एमपी रेणुकाचार्य
- फोटो : facebook/MPRBJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद भाजपा के विधायक रेणुकाचार्य ने एक बार फिर मदरसों को लेकर विवादित बयान दे दिया है। रेणुकाचार्य ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और शिक्षा मंत्री बीसी नागेश से मांग की है कि राज्य में सभी मदरसों को बैन कर दिया जाए। उन्होंने दावा किया कि मदरसों में देश विरोधी पाठ पढ़ाया जाता है।
रेणुकाचार्य ने फिर दिया विवादित बयान
रेणुकाचार्य ने कहा कि मदरसों में राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाया जाता है, इसे प्रतिबंधित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे स्कूल नहीं हैं जहां सभी धर्मों के छात्र पढ़ रहे हों। इस दौरान उन्होंने हिजाब मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिजाब विवाद को लेकर कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों ने राज्य में बंद का आह्वान किया है,इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश, पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि ये इस्लामिक देश है क्या? हम इसे सहन नहीं करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रेणुकाचार्य ने कहा कि राष्ट्रविरोधी संगठनों के कर्नाटक बंद का कांग्रेस नेताओं ने सदन के पटल पर उनका बचाव किया।
पहले भी दे चुके हैं ऐसे ही बयान
रेणुकाचार्य का इस तरह का बयान कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वे कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। कांग्रेस नेता के एक ट्वीट पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी का अपने बयान में 'बिकनी' जैसे शब्द का प्रयोग करना घटिया है। कॉलेजों में पढ़ते वक्त बच्चों को पूरे कपड़े पहनना चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। यह सही नहीं है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है। इतना ही नहीं रेणुकाचार्य ने ये भी कहा था कि महिलाओं के कपड़ों के कारण दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका के ट्वीट पर किया था पलटवार
इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हिजाब विवाद को लेकर ट्वीट किया था। प्रियंका गांधी ने लिखा था, 'बिकिनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनें और यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।'