{"_id":"5ac8391a4f1c1bd4618b5e46","slug":"bjp-mla-ghanshyam-tiwari-demanded-dismissal-of-rajasthan-cm-vasundhara-raje-writes-to-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":" BJP विधायक धनश्याम तिवाड़ी ने की सीएम राजे को बर्खास्त करने की मांग, शाह को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP विधायक धनश्याम तिवाड़ी ने की सीएम राजे को बर्खास्त करने की मांग, शाह को लिखी चिट्ठी
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 07 Apr 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Ghanshyam Tiwari
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भाजपा के ही वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि वसुंधरा राजे अपने निजी हितों को साध रही हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिसके दस्तावेज वे आलाकमान को भेज चुके हैं।
तिवाड़ी ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पत्र में लिखा है कि कार्यकर्ताओं व जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए पार्टी को मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजे को पार्टी या जनता की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान में 2018 में भाजपा जीते या हारे, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वे नहीं चाहतीं कि 2019 में भाजपा की सरकार केंद्र में बने। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पार्टी की निष्ठा और सिद्धांतों की अवहेलना कर काफी गड़बड़ियां कर रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान में नई पार्टी ‘भारत वाहिनी’ बना ली है। भाजपा के सामने अपनी पार्टी को चुनाव मैदान में उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा उनकी पार्टी सामाजिक समरसता की स्थापना के मकसद से बनाई गई है।