फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA from Kaliaganj Soumen Roy joins TMC in Kolkata West Bengal Latest News Update

पश्चिम बंगाल: भाजपा को करारा झटका, एक और विधायक ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन

Sat, 04 Sep 2021 03:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Sep 2021 03:48 PM IST
सार

भाजपा विधायक सौमेन रॉय ने इसी साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में कालीगंज सीट से टीएमसी उम्मीदवार तपन देब सिंघा को 94,948 वोटों से हराया था। विधायक बनने के चार महीने बाद ही उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
BJP MLA from Kaliaganj Soumen Roy joins TMC in Kolkata West Bengal Latest News Update
कालीगंज से भाजपा विधायक सौमेन रॉय - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां कालीगंज से भाजपा विधायक सौमेन रॉय ने पार्टी को अलविदा कहते हुए ममता बनर्जी का साथ देने का फैसला किया है। उन्होंने कोलकाता में राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा। सौमेन ने इसी साल  हुए विधानसभा चुनाव में कालीगंज सीट से टीएमसी उम्मीदवार तपन देब सिंघा को 94,948 वोटों से हराया था।
विज्ञापन


29 अगस्त को शिखा मित्रा भी टीएमसी में शामिल हुईं थी
इससे पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष (दिवंगत) सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा भी 29 अगस्त को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं थीं। इस दौरान शिखा ने दावा किया था कि भले ही मैंने 2014 में तृणमूल कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन मैंने आधिकारिक रूप से पार्टी कभी नहीं छोड़ी। 
विज्ञापन


मित्रा ने कहा था कि मेरे पति को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन मैंने सक्रिय राजनीति से एक ब्रेक लिया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझसे टीएमसी का सक्रिय कार्यकर्ता बनने का अनुरोध किया था। मैं उनकी सादगी और उनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हूं। मैंने सोचा था कि अगर सक्रिय राजनीति में वापसी करूंगी तो उनके साथ ही करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा ने शिखा मित्रा को इस साल राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में कोलकाता में चौरिंगी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मित्रा ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया था। इसे लेकर शिखा मित्रा ने आज कहा कि मैं हमेशा से यह मानती रही हूं कि भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है।


उपचुनाव का भी एलान
इस बीच चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों में उपचुनाव कराने की तारीखों का एलान कर दिया था। बंगाल में होने वाले उपचुनाव में भवानीपुर सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव लड़ना चाहती हैं। चुनाव 30 सितंबर को होने हैं और इसके नतीजे 3 अक्टूबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed