फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Minister, Vande Mataram, BALDEV SINGH AULAKH, National Song, Yogi Government

वंदे मातरम की एक लाइन भी नहीं सुना पाए योगी सरकार के मंत्री

Sat, 12 Aug 2017 10:01 AM IST
amarujala.com, Presented by: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com, Presented by: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sat, 12 Aug 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
BJP Minister, Vande Mataram, BALDEV SINGH AULAKH, National Song, Yogi Government

योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्र गीत को अनिवार्य करने को लेकर सर्कुलर जारी किया है लेकिन खुद यूपी सरकार के मंत्री को वंदे मातरम की एक लाइन भी याद नहीं है. एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के अल्पसंख्यक राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख का चेहरा उस वक्त लाल पड़ गया जब वह राष्ट्र गीत वंदे मातरम ही भूल गए.

विज्ञापन


BJP करती है वंदे मातरम को अनिवार्य करने की मांग

खबरों के मुताबिक यूपी के अल्पसंख्यक राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख एक टीवी न्यूज चैनल के शो में पहुंचे थे. जहां वो राष्ट्र गीत वंदे मातरम की एक लाइन भी नहीं गा सके. जिसके बाद उनका चेहरा घबराहट से लाल हो गया. बता दें कि बीजेपी देशभर में राष्ट्र गीत वंदे मातरम को अनिवार्य करने की मांग करती रहती है.
विज्ञापन


BMC ने मुंबई के स्कूलों में राष्ट्र गीत को कर दिया था अनिवार्य

हाल ही में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई के सभी स्कूलों में वंदे मातरम को अनिवार्य कर दिया था. जिसके बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में राष्ट्र गीत को अनिवार्य करने की मांग की थी.
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के मदरसों में 15 अगस्त को राष्ट्रगीत अनिवार्य

गौरतलब है कि योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर यूपी के सभी मदरसों को एक सर्कुलर जारी किया है. उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी के सभी मदरसों में 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाए. इस दौरान राष्ट्रगीत को अनिवार्य रूप से गाया जाए और इसकी वीडियो कवरेज भी कराई जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed