फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP minister's wife enchroched the 13.9 hec government land

छत्तीसगढ़: BJP मंत्री की पत्नी ने फॉरेस्ट लैंड खरीदने के बाद अब कब्जाई सरकारी जमीन

Mon, 31 Jul 2017 06:28 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Jul 2017 06:28 AM IST
विज्ञापन
BJP minister's wife enchroched the 13.9 hec government land
BJP

छत्तीसगढ़ के भाजपा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पत्नी सविता अग्रवाल एक बार फिर सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर घिरती नजर आ रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, भाजपा मंत्री की पत्नी ने 13.9 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर एक प्रोजेक्ट के लिए कब्जा ली है।

विज्ञापन


13.9 हेक्टेयर जमीन कब्जाने के मामले में महासामंड जिले के राजस्व अधिकारी की जांच में ये बात सामने आई है कि चार महीने पहले ही आदित्य सृजन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी को अवैध अतिक्रमण करने के चलते नोटिस भेजा चुका था।
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा मंत्री और उनकी पत्नी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया।  वहीं, कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से नोटिस के संदर्भ भेजे अपने जवाब में कहा था कि वे सरकारी जमीन के इस पार्सल को बरकरार रखना चाहते थे। इतना ही नहीं उन्होंने इस सरकारी जमीन को अपनी संपत्ति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी सरकार में मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता बृजमोहन अग्रवाल की पत्नी और पुत्र 4.12 एकड़ सरकारी वन भूमि खरीद कर रिसॉर्ट बनवा रही हैं। ये जमीन सितंबर 2009 में खरीदी गई थी।


रमन सिंह सरकार ने इस मामले में अधिकारियों को एक रिपोर्ट सौंपने को कहा था, यहां तक कि हाल ही में 30 जून को भी इस पर आपत्ति जताई गई लेकिन सविता अग्रवाल के पति के मंत्रालय ने लिखित रूप में कहा कि इस मामले में कोई कार्रवाई करना संभव नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed