फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP membership drive: Launches "Audio Bridge" campaign to connect with minority influencers

BJP Membership Drive: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे ने शुरू किया 'ऑडियो ब्रिज' अभियान, जुड़ेंगे 26000 मोदी मित्र

Mon, 07 Oct 2024 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 07 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

BJP Membership Drive: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे ने सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के मकसद से ऑडियो ब्रिज अभियान का शुभारंभ किया है। इसके लिए मोदी मित्रों के बीच पत्र वितरित किए गए हैं। 

विज्ञापन
BJP membership drive: Launches "Audio Bridge" campaign to connect with minority influencers
bjp flag

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 'ऑडियो ब्रिज' अभियान का एलान किया, जिसका मकसद 26 हजार मोदी मित्रों (प्रभावशाली व्यक्तियों) को एक साथ जोड़ना है। यह अभियान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे ने शुरू किया है। इसमें मोदी मित्र और सूफी संत सहयोग कर रहे हैं। इसका मकसद पार्टी के अभियान को समझना और स्थानीय समुदायों को जोड़ना है, जिससे भाजपा के सदस्यों की संख्या को बढ़ाया जा सके। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रभावशाली लोगों को पार्टी के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि वे अपने-अपने समुदायों में भाजपा की सदस्यता बढ़ाने में मदद कर सकें। इस अभियान में मोदी मित्र और सूफी संवाद के सूफी संत सहयोग कर रहे हैं। इन मोदी मित्रों के बीच एक पत्र वितरित किया गया है, जिसमें सदस्यों से 'ऑडियो ब्रिज' अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है। 
विज्ञापन


पत्र में क्या कहा गया 
पत्र में लिखा गया है, 'प्रिय मोदी मित्र, आपको भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। सदस्य बनने के लिए बस 8800002024 पर एक मिस्ड कॉल दें और आगे के निर्देशों को पालन करें। सदस्यता प्रक्रिया के बारे में अधिका जानकारी के लिए आज सात अक्तूबर को शाम चार बजे हमारे विशेष 'ऑडियो ब्रिज' कार्यक्रम में शामिल हों। आपको भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम से विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 2 सितंबर को भाजपा के सदस्यता अभियान 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' का शुभारंभ किया था। उन्होंने पार्टी में नए कार्यकर्ताओं से जोड़ने के लिए अपील की थी। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि इस दौरान जो सदस्यता अभियान और संगठनात्मक ढांचा बनाया जाएगा, वह विधानसभाओं और संसद में 33 फीसदी आरक्षण के क्रियान्वयन के साथ मेल खाएगा। उन्होंने कहा था कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन कर रही है। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पहले दिन 47 लाख सदस्य पंजीकृत हुए। पहले चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर तक 6 करोड़ सदस्यों का पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य पंजीकृत हुए, जबकि गुजरात में 85 लाख और असम में 50 लाख सदस्य जुड़े। छोटे राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश  और त्रिपुरा ने भी सदस्या में अच्छा प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed