फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Meet In Odisha: Amit Shah's road show underway in Bhubaneswar

यूपी फतह के बाद अब अमित शाह का नया टारगेट, 'मिशन ओडिशा'

Fri, 14 Apr 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Submitted By: मोहित
amarujala.com- Submitted By: मोहित Updated Fri, 14 Apr 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
BJP Meet In Odisha: Amit Shah's road show underway in Bhubaneswar
अमित शाह का रोड शो

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भुवनेश्‍वर पहुंच चुके हैं और उनका रोड शो जारी है। वह भाजपा महासचिवों की शुक्रवार शाम 5 बजे होने वाली बैठक कीअध्यक्षता भी करेंगे।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी को ओडिशा के पंचायत चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के बाद पार्टी विधानसभा में भी जीत का सिलसिला कायम रखना चाहती है और बीजेडी में मचे घमासन का भी फायदा उठाना चाहती है।
विज्ञापन


राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वह शाम पांच बजे जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह एक खुली कार में रोड शो कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा कभी भी ओडिशा में सत्ता में नहीं आ पाई है। पार्टी की इससे पहले 1997 में बैठक हुई थी। उसके बाद राज्य में भाजपा और बीजेडी के बीच गठबंधन हुआ था।  बीजेडी न सिर्फ वाजपेयी सरकार में शामिल हुयी थी बल्कि राज्य में भी गठबंधन की सरकार भी बनी थी जिसके बाद 2009 में यह गठबंधन टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed