फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP may not create massive majority for Hindi belt: Tharoor on delimitation

Delimitation: 'हिंदी पट्टी के लिए भारी बहुमत नहीं जुटा पाएगी भाजपा', परिसीमन कवायद को लेकर बोले शशि थरूर

Tue, 02 Jul 2024 06:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Jul 2024 06:37 PM IST
सार

Delimitation: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली सत्तारूढ़ भाजपा 2026 के बाद होने वाली परिसीमन कवायद में हिंदी पट्टी के लिए भारी बहुमत जुटाने के बारे में नहीं सोचेगी।

विज्ञापन
BJP may not create massive majority for Hindi belt: Tharoor on delimitation
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सत्तारूढ़ भाजपा 2026 के बाद होने वाली परिसीमन कवायद में हिंदी पट्टी के लिए भारी बहुमत नहीं जुटा पाएगी, क्योंकि उसे लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। यह बात कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लेखक राधा कुमार की किताब 'द रिपब्लिकन रिलर्न: रिन्यूइंग इंडियन डेमोक्रेसी' के विमोचन के मौके पर कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया के दौरान बहुत सारी चिंताएं हैं, जिसमें संघवाद से लेकर राज्यों के भीतर संतुलन बनाए रखना शामिल है। 

थरूर ने कहा, यह (परिसीमन) एक ऐसा विषय है जिसमें सत्ता में बैठे लोग निश्चित रूप से एक बड़ी गड़बड़ी कर सकते हैं, अगर वे अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के बारे में सोचते हैं। लेकिन अब उत्तर प्रदेश ने उन्हें सबक सिखाया कि हिंदी पट्टी उन्हें झटका दे सकती है, तो वे (भाजपा) अपने लिए हिंदी पट्टी में भारी बहुमत जुटाने के बारे में उत्साहित नहीं होंगे। 
विज्ञापन


परिसीमन का मतलब लोकसभा और विधानसभा के लिए प्रत्येक राज्य में सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को तय करने की प्रक्रिया है। भाजपा ने हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से केवल 33 सीट पर ही जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम से  सांसद थरूर ने 2026 के बाद होने वाली परिसीमन कवायत के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया दक्षिणी राज्यों को मताधिकार से वंचित कर सकती है और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने इस बात को लेकर भी आगाह किया कि हिंदी पट्टी को दो-तिहाई बहुमत देने के लिए जनसांख्यिकीय आंकड़ों का इस्तेमाल करने के लालच में सरकार देश की एकता से खतरनाक खेल खेल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed