फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP may intensify fight against Congress govt, to discuss next phase of agitation

Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई तेज कर सकती भाजपा, आंदोलन की योजना बना रहे पार्टी के नेता

Wed, 04 Sep 2024 03:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Sep 2024 03:35 PM IST
सार

Karnataka: भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक समूह कांग्रेस सरकार में महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले और एससी/एसटी कल्याण के लिए तय कोष (फंड) के दुरुपयोग के खिलाफ पदयात्रा निकालने की योजना बना रहा है। इस समूह की अगुवाई भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और रमेश जारकीहोलि कर रहे हैं। 

विज्ञापन
BJP may intensify fight against Congress govt, to discuss next phase of agitation
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज कर सकती है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि पार्टी अगले चरण के आंदोलन की योजना पर चर्चा करेगी और इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ परामर्श करेगी। 

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक समूह कांग्रेस सरकार में महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले और एससी/एसटी कल्याण के लिए तय कोष (फंड) के दुरुपयोग के खिलाफ पदयात्रा निकालने की योजना बना रहा है। इस समूह की अगुवाई भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और रमेश जारकीहोलि कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले महीने भाजपा और जद (एस) ने मिलकर  बंगलूरू से मैसूर तक एक विरोध प्रदर्शन रैली निकाली थी। जिसमें कथित मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहली और दूसरी पदयात्रा का कोई सवाल ही नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद भाजपा अगले चरण के आंदोलन पर फैसला लेगी। सभी मिलकर चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे। पदयात्रा आयोजित करने को लेकर पार्टी के भीतर मतभेदों को लेकर जोशी ने कहा, जो लोग दूसरी पदयात्रा कराने के पक्ष में हैं, उन्हें पार्टी में उचित मंच पर यह बात रखनी चाहिए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी लेनी चाहिए। 


यतनाल और जारकीहोली के नेतृत्व में भाजपा के एक वर्ग ने पदयात्रा की योजना बनाई है। ये नेता राज्य भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र और उनके पिता बी.एस. येदियुरप्पा से असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। इसे मैसूर तक की विरोध रैली के जवाब में देखा जा रहा है, जिसका नेतृत्व विजयेंद्र ने किया था। विजयेंद्र ने हाल ही में कहा कि उन्हें दूसरी पदयात्रा से कोई आपत्ति नहीं है। अगर पार्टी के केंद्रीय नेृतत्व को कोई आपत्ति नहीं है तो वे अपनी पदयात्रा निकाल सकते हैं। 

जमीन आवंटन को लेकर भाजपा ने मंत्री प्रियांक खरगे के खिलाफ राज्यपाल थावरचंद गहलोत से शिकायत की है। इस पर जोशी ने कहा कि राज्यपाल को दो-तीन शिकायत दी गई हैं। वह इस पर फैसला लेंगे। इस पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed