फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Legislator Gagan Bhagat wife accused him of having extra marital affair with college student

जम्मू: भाजपा विधायक की पत्नी ने पति पर लगाया विवाहेत्तर संबंध का आरोप, पीएम मोदी से मांगी मदद

Sat, 14 Jul 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 14 Jul 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
BJP Legislator Gagan Bhagat wife accused him of having extra marital affair with college student

भाजपा विधायक की पत्नी ने शुक्रवार को अपने पति पर एक कॉलेज छात्रा के साथ विवाहेत्तर संबंध होने और शादी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में विधायक अनुशासन समिति के सामने पेश हुए। इस खुलासे के बाद मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है।  विधायक का नाम गगन भगत है जो जम्मू जिले के आरएस पुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उनकी पत्नी मोनिका शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पति शादी करके छात्रा के साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं छात्रा के सेवानिवृत्त पिता ने भगत पर अपनी बेटी को पंजाब के एक कॉलेज से अगवा करने का आरोप लगाया है। हालांकि छात्रा और विधायक ने इस तरह के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इसके जरिए उनकी छवि को खराब किया जा रहा है। शुक्रवार को शर्मा ने बताया कि गगन ने दावा किया था कि वह उसे प्रतिमाह एक लाख रुपए देगा लेकिन अप्रैल में एक जज के सामने रख-रखाव फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के बावजूद उसे एक पैसा तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


शर्मा ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में अपील करते हुए कहा है- 'आपके परिवार की एक बेटी न्याय चाहती है। केवल अपने लिए और अपने बच्चों के लिए नहीं बल्कि उस लड़की के लिए भी जो अभी-अभी 19 की हुई है।' उन्होंने कहा कि उनकी शादी को 13 साल हो गए हैं। उनके आरोप उस समय सामने आए हैं जब एक दिन पहले ही वह पार्टी की अनुशासन समिति के सामने सफाई देने के लिए पहुंचे थे। छात्रा के दादा के विरोध के बावजूद पति-पत्नी अलग-अलग समिति के सामने पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर विधायक का दावा है कि वह और उनकी पत्नी तलाक की प्रक्रिया में हैं। वहीं उनकी पत्नी ने पत्रकारों से कहा है कि वह दोनों पिछले 10 महीनों से अलग जरूर रह रहे हैं लेकिन तलाक के लिए कोर्ट में कोई मामला दर्ज नहीं है। भाजपा की महिला विंग की सचिव शर्मा का कहना है कि वह लगभग एक साल तक अपने परिवार की भलाई और बच्चों के भविष्य की खातिर चुप रहीं। पहले मेरे पास कोई सबूत नहीं था लेकिन अब मेरे पास मैरिज सर्टिफिकेट और लड़की का आधार कार्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed