फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-led NDA will get more seats than predicted by exit polls: Union minister Athawale

Mumbai: NDA एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें जीतेगी; केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- दलित समाज ने दिया समर्थन

Sun, 02 Jun 2024 07:23 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क
अमर उजाला, न्यूज डेस्क Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jun 2024 07:23 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। अठावले ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें जीतीं थी। इसलिए एनडीए की लोकसभा चुनाव में 400 सीटें आएंगी।

विज्ञापन
BJP-led NDA will get more seats than predicted by exit polls: Union minister Athawale
रामदास अठावले - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए एग्जिट पोल के अनुमान से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA 543 लोकसभा सीटों में से 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


'राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें मिलीं'

अठावले ने आगे कहा कि पिछले साल भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भी एग्जिट पोल के अनुमान से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसलिए अभी एग्जिट पोल एनडीए को 375 बता रहे हैं, लेकिन एनडीए 400 के पार जाएगी। 
विज्ञापन


अठावले ने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने जो भी दुष्प्रचार किया एनडीए गठबंधन ने उसका माकूल जवाब दिया। यही कारण है कि दलित, बहुजन, बुद्धिस्ट और बाबा साहब को मानने वाले कांग्रेस के झांसे में नहीं आए।  सभी लोगों ने सत्तारूढ़ दल को समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



एग्जिट पोल में NDA को बड़ी बहुमत 

शनिवार को आए एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया है। अधिकतर एजेंसियों के सर्वे में एनडीए के लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

इंडिया टुडे माय एक्सिस ने 543 लोकसभा सीट में से भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए के 361 से 401, जबकि इंडिया गठबंधन के 131 से 166 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। वहीं एबीपी सी वोटर ने अपने सर्वे में एनडीए के लिए 353-383, जबकि इंडिया गठबंधन को 152-182 सीट दी है। वहीं टुडे चाणक्या ने अपने सर्वे में भाजपा को 335 और एनडीए के 400 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। हालांकि इसमें 15 सीटें कम या ज्यादा बताई हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन को 107 सीटों का अनुमान लगाया है। जिसमें 11 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था।

अठावले ने कहा, ‘एग्जिट पोल एनडीओ के 350 से 375 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। लेकिन भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए और भी ज्यादा सीटें पाएगा। जबकि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में महायुति गठबंधन 35 से 40 सीटें जीतेगी।’ अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एनडीए का सहयोगी घटक है। 

महाराष्ट्र में NDA के  महायुति शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी पार्टियां शामिल हैं।

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर लेकिन जीत NDA को मिलेगी

अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में 18 रैलियों को संबोधित किया और सरकार के किए हुए विकास कामों से जनता को अवगत करवाया। जिस कारण एनडीए गठबंधन महाराष्ट्र में 35-40 सीटें जीतेगा। 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए और विपक्षी गठबंधन की कांटे की टक्कर है लेकिन इसमें महायुति जीतेगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में दिल खोलकर महायुति के प्रत्याशियों का समर्थन किया है। 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed