फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leaders reaction on sam pitroda statement on east look like chinese south like african

Sam Pitroda: 'सैम भाई, मैं पूर्वोत्तर से हूं और भारतीय लगता हूं', पित्रोदा के बयान पर भाजपा का पलटवार

Wed, 08 May 2024 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 08 May 2024 03:29 PM IST
सार

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा 'जो इन विदेशी सलाहकारों के विचारों से प्रभावित हैं, वो ये बात नहीं समझ सकते कि भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हमें सब कुछ विदेशियों ने दिया है।'

विज्ञापन
bjp leaders reaction on sam pitroda statement on east look like chinese south like african
भाजपा नेताओं का पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है और इस समय कोई भी गलत बयान किसी भी पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर, जो कहा था, उससे कांग्रेस को काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। अब एक बार फिर सैम पित्रोदा ने विवादित बयान देकर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है। दरअसल सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को लेकर कहा है कि 'भारत में पूर्व के लोग चाइनीज, तो दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इसके बावजूद हम सब एक हैं।' पित्रोदा के बयान को लेकर भाजपा, कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। तो आइए जानते हैं कि भाजपा के नेताओं ने पित्रोदा के बयान पर क्या कहा-
विज्ञापन


'देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो'
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा 'सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा ही लगता हूं। हम एक विविधता भरा देश हैं, हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन हम सब एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।' भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा 'इससे साफ हो गया है कि सैम पित्रोदा भारत के बारे में क्या सोचते हैं। वह राहुल गांधी के सलाहकार हैं। अब मुझे समझ आया कि राहुल गांधी बकवास क्यों करते हैं..यह हार की हताशा है। उन्हें न भारत की समझ है और न इसकी विरासत की।'
विज्ञापन


'भारत लोकतंत्र की जननी है'
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वह कह रहे हैं कि राम मंदिर, राम नवमी और भारत के पीएम के राम मंदिर जाने से भारत की विविधता और लोकतंत्र कमजोर हुआ है। मैं ये कहना चाहता हूं कि जो इन विदेशी सलाहकारों के विचारों से प्रभावित हैं, वो ये बात नहीं समझ सकते कि भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हमें सब कुछ विदेशियों ने दिया है। उनका बयान देश की मौलिक पहचान की अवमानना है। उस संस्कृति का, जिसे वो कह रहे हैं कि इसने देश की पहचान को कमजोर किया है, वह संस्कृति इस देश के लोकतंत्र और विविधता का आधार है। बाबरी ढांचे को बचाने के लिए आप अदालत गए थे और राम मंदिर को बदनाम करने की कोशिश की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा 'ये कांग्रेस का नेतृत्व विदेशी मूल का क्यों हो गया, आप सारे भारतीयों का मूल विदेशियों में ढूंढने लगे। अब कांग्रेस ने भारतीयों में भी विदेशी देखने शुरू कर दिए हैं। यह भारत के विचार और भारत की पहचान पर सवाल खड़े करने वालों के बीच की लड़ाई है। यह विदेशी सोच है, जिसे हमारे दिमागों में मुगलों, अंग्रेजों ने भरा। कांग्रेस की सोच साफ है कि भारत को अंदर से तोड़ो, बाहर से जोड़ो।'

'मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान'
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सैम पित्रोदा के बयान पर कहा कि 'यह हैरान करने वाला और भद्दा बयान है। वह राहुल गांधी के मेंटोर हैं। यह राहुल गांधी की शब्दावली और विचारधारा है। पहले उन्होंने जाति, धर्म और भाषा के आधार पर बांटा और अब भारतीयों को भारतीयों से बांट रहे हैं। भारत के लोग चीनी लगते हैं क्या ये नस्लवादी टिप्पणी नहीं है? क्या ये आपत्तिजनक बयान नहीं है? ये दिखाता है कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में असल में नफरत का सामान है।'


एन बीरेन सिंह बोले- कानूनी कार्रवाई पर विचार करूंगा
सैम पित्रोदा के बयान की आलोचना करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह सैम पित्रोदा के बयान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं? मैं इस नस्लीय टिप्पणी की कड़ी आलोचना करता हूं। मैं अपने कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा के बाद उनके खिलाफ कानूनी विकल्प पर विचार करूंगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed