फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders join AAP BJP said That AAP is adopting leaders fired in corruption Latest News Update

भाजपा नेता आप में शामिल: भाजपा बोली- भ्रष्टाचार में निकाले गए नेताओं को अपना रही है आप, लगाए यह बड़े आरोप

Sun, 19 Sep 2021 09:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 19 Sep 2021 09:00 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व नेता अनिल कुमार झा और पूजा मदान रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप ने इसका स्वागत किया है और इसे दिल्ली सरकार की नीतियों की जीत बताया है।

विज्ञापन
BJP leaders join AAP BJP said That AAP is adopting leaders fired in corruption Latest News Update
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के पूर्व नेता अनिल कुमार झा और पूजा मदान रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप ने इसका स्वागत किया है और इसे दिल्ली सरकार की नीतियों की जीत बताया है। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली सरकार की आम आदमी के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता तेजी से आप का दामन थाम रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि शीघ्र ही अन्य ढेर नेता भी पार्टी के साथ आ जाएंगे। हालांकि, भाजपा ने कहा है कि इन नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया गया था। अब आम आदमी पार्टी ऐसे भ्रष्ट नेताओं को अपनाकर अपना जीत बता रही है।

विज्ञापन


इस अवसर पर आप के प्रवक्ता और विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से नामचीन लोग अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। तिमारपुर विधानसभा के मुखर्जी नगर वार्ड से पार्षद पूजा मदान और उनके भाई संजय मदान ने आप की सदस्यता ली। करावल नगर विधानसभा से भाजपा मंडल प्रभारी अनिल कुमार झा भी आप में शामिल हो गए। पांडेय ने इसे आप की जीत बताया।
विज्ञापन


पार्टी निकाल चुकी थी बाहर
दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पूजा मदान और अनिल कुमार झा के विरूद्ध भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के कई आरोप सामने आ रहे थे। उन्हें अपनी आदतों से बाज आने के लिए कई बार चेतावनी दी गई थी और इसके बाद अंततः उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब आप इन नेताओं को अपनाकर अपनी जीत बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूर ने कहा कि एक तरफ तो आम आदमी पार्टी ईमानदार और स्वच्छ राजनीति करने का दावा करती है, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सबसे ज्यादा भाषण देती है, लेकिन जब वह भ्रष्ट नेताओं को अपने यहां स्थान देती है तो उसके इरादों पर सवाल खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी पार्टी का दोहरापन सामने आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed