फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Vinay Katiyar says People like Priyanka Chopra don not know the reality of Rohingyas

प्रियंका चोपड़ा की रोहिंग्या मुस्लिमों से मुलाकात पर भड़के बीजेपी नेता, कहा- देश छोड़कर चली जाओ

Thu, 24 May 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 May 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Vinay Katiyar says People like Priyanka Chopra don not know the reality of Rohingyas
- फोटो : ANI

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। मौजूदा मामले में उन्होंने रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन


बीजेपी नेता ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा, प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता। उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश में नहीं रहने देना चाहिए और जिन्हें उनसे हमदर्दी है उन्हें भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने रोहिंग्या शरणार्थियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी। जिसमें प्रियंका ने लिखा था कि, 'मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। दुनिया को इनकी केयर करने की जरूरत है। हमें इनकी केयर करने की जरूरत है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं थी। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। लेकिन प्रियंका का यह अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर प्रियंका को जमकर ट्रोल किया। एक ट्रोलर ने लिखा, 'आप रोहिंग्या शरणार्थियों के कितने बच्चों को गोद ले रही हैं? चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। अपने घर के दरवाजे उनके लिए खोल दीजिए।'



वहीं कुछ ट्रोलर्स ने प्रियंका के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया। एक ट्रोलर ने लिखा, बड़ी बात कहने के लिए खेद है .. लेकिन मैं सिर्फ पूछना चाहता हूं .. हम भारतीयों के साथ एक ही समस्या है, भारत को भूल जाओ .. आप खुद ही बताएं मुंबई में आप कितने बार गए, उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए आपने क्या किया ??? हम सराहना करेंगे यदि कुछ समय कम से कम हमारे स्थानों के आस-पास भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed