फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Uma Bharti on NCP leader Sharad Pawar remark, says This statement is against Lord Ram

उमा भारती बोलीं- मंदिर पर पवार का बयान पीएम नहीं बल्कि भगवान राम के खिलाफ

Mon, 20 Jul 2020 12:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 20 Jul 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Uma Bharti on NCP leader Sharad Pawar remark, says This statement is against Lord Ram
uma bharti - Sharad pawar - फोटो : ANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए एक बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शरद पवार के बयान को लेकर उन पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को एनसीपी प्रमुख पवार ने कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनाने से कोरोना महामारी खत्म हो जाएगी। इस पर उमा भारती ने कहा है कि पवार का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि भगवान राम के खिलाफ है। 
विज्ञापन

 

रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पवार से राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने की प्रस्तावित तिथि के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनाने से कोरोना वायरस महामारी का उन्मूलन करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: शरद पवार का खुलासा, शिवसेना को भाजपा से दूर रखने के लिए चली थी चाल

गौरतलब है कि शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए अगले महीने की दो तारीखों का सुझाव दिया था, जिसके बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।


ट्रस्ट ने तीन या पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिलान्यास करने के लिए आमंत्रित किया है। पवार ने सोलापुर में संवाददाताओं से कहा, कोविड-19 का उन्मूलन महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर का निर्माण करने से इसपर काबू पाने में मदद मिलेगी। 

इस बीच, दक्षिण मुंबई से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि भगवान राम उनकी पार्टी के लिए आस्था का विषय हैं और इस मुद्दे पर उनकी पार्टी कोई राजनीति नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना की एक अहम भूमिका रही है। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने से पहले और कार्यभार संभालने के बाद भी अयोध्या का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed