फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Sudhanshu Trivedi slams INDI bloc leaders says echoing voice of Pakistan

BJP: विपक्षी नेताओं के हालिया बयान पर भड़की भाजपा, कहा- देश के विकास को रोकने का प्रयास कर रही बाहरी शक्तियां

Mon, 06 May 2024 03:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 May 2024 03:49 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा को बदनाम करने की साजिश है।

विज्ञापन
BJP leader Sudhanshu Trivedi slams INDI bloc leaders says echoing voice of Pakistan
Sudhanshu Trivedi - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा ने इंडी गठबंधन दल के नेताओं पर निशाना साधा। भाजपा ने विपक्षी नेताओं द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों को लेकर कहा कि यह देश के हित के खिलाफ है। भाजपा ने विपक्ष पर पाकिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाया और देशद्रोहियों से जनता को सावधान रहने के लिए कहा।  

विज्ञापन

विपक्षी नेताओं के बयान पर साधा निशाना
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। यह आरोप निराधार हैं। त्रिवेदी ने विपक्षी नेताओं के अन्य आरोपों का भी हवाला दिया, जिसमें पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं और फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार होने के बारे में बता रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि अब्दुल्ला का बयान काफी चौंकाने वाला है। कांग्रेस नेता शशि थरूर के बांग्लादेशी अखबार में छपे कॉलम का हवाला देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव भारत में हो रहे हैं और कांग्रेस नेता विदेशी जमीन पर जनमत तैयार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

जनता से देश के भीतर छिपे गद्दारों से सावधान रहने को कहा
विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी घटनाक्रम सिर्फ एक संयोग नहीं है बल्कि जानबूझकर किया गया एक खतरनाक प्रयोग है। उन्होंने जनता से देश के भीतर छिपे गद्दारों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की बाहरी  शक्तियां आत्मविश्वासी भारत के उदय को रोकने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादी हमले को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी का बयान
पुंछ पर वायुसेना के वाहन पर हुए हमले को लेकर चरणजीत सिंह ने हाल ही में मीडिया से बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब इलेक्शन आते हैं तो ऐसे स्टंट खेले जाते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि ये तैयार करके हमले करवाए जाते हैं। भाजपा को जिताने का स्टंट होता है, इसमें सच्चाई नहीं होती। लोगों को मरवाने और लोगों की लाशों पर खेलना ये भाजपा को आता है। वहीं एक दिन पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से जुड़े एक सवाल के जवाब पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। उसके पास परमाणु हथियार हैं।

वडेट्टीवार बोले- कसाब ने नहीं संघ के भरोसेबंद पुलिस अधिकारी ने ली थी करकरे की जान
एक दिन पहले, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले में एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे की मौत आतंकी अजमल कसाब की गोली से नहीं, बल्कि आरएसएस के वफादार पुलिस अधिकारी की गोली से हुई थी। वडेट्टीवार ने दावा किया कि निकम ने आरोपी पुलिस अधिकारी को बचाने लिए सबूतों को छुपाया। निकम वकील नहीं देशद्रोही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed