{"_id":"61a7a14cf8d1ce61b515b19e","slug":"bjp-leader-subramanian-swamy-says-his-question-on-if-chinese-crossed-lac-in-ladakh-denied-by-rs-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसला: 'क्या चीन ने पार की थी सीमा?' सवाल पूछने से राज्यसभा सचिवालय ने रोका, सुब्रमण्यम स्वामी का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मसला: 'क्या चीन ने पार की थी सीमा?' सवाल पूछने से राज्यसभा सचिवालय ने रोका, सुब्रमण्यम स्वामी का दावा
Wed, 01 Dec 2021 09:52 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 01 Dec 2021 09:52 PM IST
सार
राज्यसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि कोई मसला संवेदनशील होता है तो सचिवालय संबंधित मंत्रालय की सिफारिश के आधार पर काम करता है। यह काफी समय से चली आ रही परंपरा है।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार (एक दिसंबर) को दावा किया कि राज्यसभा सचिवालय ने उनके द्वारा एक सवाल पूछने पर रोक लगा दी। इसके पीछे राष्ट्र हित का हवाला दिया गया। स्वामी का कहना है कि उन्होंने लद्दाख चीनी सेना द्वारा सीमा पार करने को लेकर सवाल पूछा था। राज्यसभा सचिवालय का कहना है कि यह एक संवेदनशील मसला है। ऐसे में संबंधित मंत्रालय की सिफारिश के आधार पर ही जवाब दिया जा सकता है।
विज्ञापन
मोदी सरकार को लगातार घेर रहा विपक्ष
गौरतलब है कि पिछले साल जून में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद से विपक्ष भी लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि किसी ने भी भारत की सीमा में प्रवेश नहीं किया और न ही देश के किसी भी इलाके पर कब्जा किया। बता दें कि लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़त को लेकर विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमले कर रहा है। साथ ही, चीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
स्वामी ने ट्वीट करके दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, सुब्रमण्यम स्वामी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने सवाल पूछा था कि क्या चीनी सेना ने लद्दाख में सीमा पार की थी, लेकिन राज्यसभा सचिवालय ने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया, जो बेहद दुखद है। इसके पीछे राष्ट्र हित का हवाला दिया गया।'
विज्ञापन
It is hilarious if not tragic for Rajya Sabha Secretariat to inform me today that my Question whether the Chinese have crossed the LAC in Ladakh, cannot be allowed “ because of national interest”!!!
— Subramanian Swamy (@Swamy39) December 1, 2021