Rahul vs BJP: अमेरिका में राहुल के बयान से भड़की भाजपा, गिरिराज बोले- चीन के पैसों पर पल रहे कांग्रेसी नेता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने डलास के टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में रोजगार की समस्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह
वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा नेताओं की तरफ से जमकर निशाना साधा गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे भारत की तारीफ करने की बजाय वो विदेश जाकर भारत को गाली दे रहे हैं और चीन की तारीफ कर रहे हैं, दुश्मन देश की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वो चीन के पैसों पर पल रहे हैं और विदेश जाकर चीन की ब्रांडिंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए जो भारत से बाहर जाकर भारत की आलोचना करते हैं।
#WATCH | Delhi: Union Minister Giriraj Singh says "The people of the country rejected Congress for the third time under the leadership of 'Yuvraj' Rahul Gandhi. India which used to import defence, in the form of 'Make in India' is now exporting it. India which used to import Rs… https://t.co/qFdy7FPzrw pic.twitter.com/ah7tMUdoLb
— ANI (@ANI) September 9, 2024
RSS पर राहुल की टिप्पणी, गिरिराज का जवाब
केंद्रीय मंत्री ने आरएसएस पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा, कि अगर उनकी दादी के पास जाकर उनसे आरएसएस की भूमिका के बारे में पूछने की कोई तकनीक है, तो जाकर पूछें या इतिहास के पन्नों में देखें। आरएसएस के बारे में जानने के लिए राहुल गांधी को कई जन्म लेने होंगे। एक देशद्रोही आरएसएस को नहीं जान सकता। जो लोग विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं, वे आरएसएस को नहीं जान सकते। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी केवल भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं। राहुल गांधी इस जन्म में आरएसएस को नहीं समझ पाएंगे।
'राहुल को भारत का अपमान करने की आदत है'
इधर बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी भारत में रोजगार की समस्या वाले बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है। प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी चीन के पक्ष में बोलने के लिए इतने उत्सुक हैं और उन्हें भारत का अपमान करने की आदत है। दुनिया जानती है कि अगस्त 2024 तक चीन में 17% युवा बेरोजगारी दर है। तो, सवाल यह है कि - क्या यह सच है? चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ अपने MoU के कारण वह हमेशा चीन के पक्ष में बोलते हैं और भारत के पक्ष में नहीं बोलते?
#WATCH | Dallas, Texas, USA: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "The West has an employment problem. India has an employment problem... But many countries in the world don't have an employment problem. China certainly doesn't have an employment problem. Vietnam… pic.twitter.com/n0XrpbE6LK
— ANI (@ANI) September 8, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.