फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Shaktipada Sardar killed in West Bengal South 24 Parganas district 

पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा नेता की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या

Sat, 28 Jul 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 28 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Shaktipada Sardar killed in West Bengal South 24 Parganas district 
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

अज्ञात हमलावरों ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24-परगना जिले के मंदिर बाजार इलाके में भाजपा के स्थानीय नेता की धारदार हथियारों से गोद-गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये राज्य में पिछले तीन महीने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर चौथा हमला है।

मई माह में पुरुलिया जिले में दो भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग दिन फांसी से लटके मिले थे, जबकि 2 जुलाई को मुर्शिदाबाद जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। यह घटना शुक्रवार रात उस समय हुई, जब मंदिर बाजार-धानुरहाट इलाके की भाजपा मंडल कमेटी के सचिव शक्तिपद सरदार (45) अपने घर लौट रहे थे। उन पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमलावर शक्तिपद को गंभीर रूप से घायल करने के बाद फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर डायमंड हार्बर अस्पताल पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालत बिगड़ने पर सरदार को कोलकाता के एक अस्पताल में भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग लेकर मंदिर बाजार पुलिस स्टेशन के करीब 3 घंटे तक रास्ता बंद रखा।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि मंदिर बाजार इलाके से हालिया पंचायत चुनावों में भाजपा जीती थी, इसी कारण शक्तिपद की हत्या की गई है। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed