फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Shahzad Poonawalla told Congress's Bharat Jodo Yatra is Rahul Gandhi's Nafrat Jodo Abhiyan

Shehzad Poonawalla: भाजपा नेता का कांग्रेस पर तंज, कहा- 'भारत नहीं...राहुल गांधी चला रहे नफरत जोड़ो अभियान'

Sat, 10 Sep 2022 02:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Sep 2022 02:09 PM IST
सार

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे नफरत जोड़ो अभियान करार दिया है।

विज्ञापन
BJP leader Shahzad Poonawalla told Congress's Bharat Jodo Yatra is Rahul Gandhi's Nafrat Jodo Abhiyan
शहजाद पूनावाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। आए दिन इस यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अब भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे नफरत जोड़ो अभियान करार दिया है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा, आज कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर ब्वॅाय जॉर्ज पोन्नैया को बनाया है। यह वही व्यक्ति है, जो हिंदुओं को धमकाता है और भारत माता के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहता है। शहजाद पूनावाला ने कहा, कांग्रेस पार्टी का हिंदू विरोधी होने का लंबा इतिहास है। राहुल गांधी नफरत जोड़ो अभियान में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं जॉर्ज पोन्नैया
जॉर्ज पोन्नैया पादरी हैं और कई विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुक हैं। पिछले साल जुलाई में जॉर्ज पोन्नैया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बता दें, यात्रा के दौरान जॉर्ज पोन्नैया का राहुल गांधी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह यीशु को असली भगवान बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रा ने भी साधा निशाना 
राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि ठीक नवरात्र से पहले मां शक्ति, मां भवानी का अपमान करते हुए राहुल गांधी की पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो वीडियो सामने आया है। वह ह्रदय को व्यथित करता है। ये पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं। कांग्रेस, सोनिया जी और राहुल जी ने कई बार हिन्दु धर्म के खिलाफ अशोभनीय बाते कही हैं, चाहे भगवान राम को नकारने का विषय हो या मां शक्ति का विषय हो। राहुल गांधी को चुनाव के समय मंदिर-मंदिर जाना होता है और एक स्वांग रचना होता है।


राहुल की टी-शर्ट को लेकर भी खड़े हुए थे सवाल
भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। पार्टी ने दावा किया था कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, उसकी कीमत 41,000 रुपये से ज्यादा थी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया। कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा घबरा गई है। 



भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से 'भारत देखो' ट्वीट किया और दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में राहुल गांधी दिख रहे हैं जबकि दूसरी में उनके द्वारा पहनी गई शर्ट की कीमत दिखाई गई है। इसमें दावा किया गया है कि बरबेरी टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपये है। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस के शहजादे को इस 42 हजार रूपये वाली टी-शर्ट में शायद पैदल चलते समय गर्मी कम लगती होगी या फिर महंगाई इतनी है कि बेचारे से ज्यादा महंगी नहीं खरीदी गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed