फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Sambit Patra shares official reference to PM Modi as Prime Minister of Bharat

Prime Minister of Bharat: संबित पात्रा ने पीएम मोदी को 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत' बताया; जानें पूरा मामला

Tue, 05 Sep 2023 10:46 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 10:46 PM IST
सार

पीएम मोदी को ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ संबोधित किए जाने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जी20 रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र में उन्हें 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' बताया गया था।

विज्ञापन
BJP leader Sambit Patra shares official reference to PM Modi as Prime Minister of Bharat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत' कहकर संबोधित किया। दरअसल, पात्रा ने पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की, जिसमें उन्हें  लिखा गया है- 'प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत'।
विज्ञापन


पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार रात इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी को ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ संबोधित किए जाने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जी20 रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र में उन्हें 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' बताया गया था।
विज्ञापन


इसे लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर तनातनी हुई। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार ‘इंडिया’ शब्द हटाने की योजना बना रही है और देश का नाम केवल भारत रहेगा। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन के इस कदम की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ कहने में क्या समस्या है, जब देश का नाम भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed