{"_id":"5f8671aa90c54a707d004047","slug":"bjp-leader-said-no-beef-to-animals-in-guwahati-zoo-but-forest-minister-said-they-cant-survive-on-mutton-and-pork-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी के चिड़ियाघर में जानवरों को गोमांस देने पर छिड़ी जंग, भाजपा नेता और वन मंत्री आमने-सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुवाहाटी के चिड़ियाघर में जानवरों को गोमांस देने पर छिड़ी जंग, भाजपा नेता और वन मंत्री आमने-सामने
Wed, 14 Oct 2020 09:04 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
असम के वन मंत्री परिमल सुकलाबैद्य
- फोटो : ANI
असम में गोमांस को लेकर भाजपा नेता और राज्य के वन मंत्री के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। भाजपा नेता सत्य रंजन ने गुवाहाटी के चिड़ियाघर में रह रहे जानवरों को गोमांस खिलाने के खिलाफ आवाज उठाई तो राज्य के वन मंत्री परिमल सुकलाबैद्य ने इसका पलटवार किया है।
विज्ञापन
राज्य वन मंत्री ने कहा कि चिड़ियाघर में रहने वाले जानवर केवल सुअर का मांस और मटन पर जीवित नहीं रह सकते, हम उन्हें गोमांस की जगह भैंस का मांस भी दे सकते हैं लेकिन असम में पर्याप्त मात्रा में भैंस नहीं है। हम गोमांस, भैंस का मांस, मटन और सुअर के मांस के लिए टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
Their demand is fair up to an extent, that our cattle population should increase. But if we've to keep our wildlife alive & healthy, we'll have to provide them food as per their diet chart: Parimal Suklabaidya, Assam Minister of Environment & Forest (13.10.2020) https://t.co/WsuARKGbps
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 14, 2020
राज्य के वन मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में कुछ वैज्ञानिकों से बातचीत की है कि क्या जानवरों को गाय के मांस के अलावा कोई और मांस दिया जा सकता है और अगर हां, तो इसकी संभावना और परिणाम क्या होंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले पर ज्यादा हंगामा खड़ा करने की कोई जरूरत नहीं है।
राज्य वन मंत्री ने कहा कि भाजपा नेता की मांग एक हद तक ठीक है लेकिन हमें हमारे जंगली जानवरों को भी जिंदा रखना है, हमें जानवरों को उनके डाइट चार्ट के मुताबिक खाना देना होगा। बता दें कि मंगलवार को भाजपा नेता सत्य रंजन ने जानवरों को गोमांस देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
इसके अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाय का मांस ना खिलाने की अपील की और कहा कि अगर असम सरकार और चिड़ियाघर प्रशासन इस बात को नहीं मानते हैं तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। सत्य रंजन ने कहा कि चिड़ियाघर में जानवरों को सांभर हिरणों का मांस परोसा जा सकता है।
वहीं इस पर वन अधिकारी तेजस मरिस्वामी का कहना है कि चिड़ियाघर के जानवरों को मांसाहारी जानवरों का मांस नहीं परोसा जाता। साथ ही सांभर हिरण एक जंगली जानवर है, और उन्हें नहीं मारा जा सकता।