{"_id":"60968d958ebc3e7de405d9c6","slug":"bjp-leader-mukul-roy-rejects-speculation-that-he-may-quit-the-party-asserts-that-his-fight-would-continue-to-restore-democracy-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल : टीएमसी में वापस नहीं जाएंगे मुकुल रॉय, बोले- भाजपा कार्यकर्ता के रूप में लड़ाई जारी रहेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल : टीएमसी में वापस नहीं जाएंगे मुकुल रॉय, बोले- भाजपा कार्यकर्ता के रूप में लड़ाई जारी रहेगी
Sat, 08 May 2021 06:39 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 08 May 2021 06:39 PM IST
सार
दरअसल, भाजपा नेता मुकुल रॉय ने तृणमूल का दामन थामने की खबरों को खारिज करते हुए तीन लाइन का एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए उनकी लड़ाई भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जारी रहेगी।
विज्ञापन
mukul roy
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता मुकुल रॉय ने साफ कर दिया है कि वह तृणमूल कांग्रेस में वापसी करने वाले नहीं हैं। बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद से ही रॉय के तृणमूल कांग्रेस पार्टी में जाने की खबरें आ रही थीं। बहरहाल, रॉय के बयान के बाद अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा नेता मुकुल रॉय ने तृणमूल का दामन थामने की खबरों को खारिज करते हुए तीन लाइन का एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए उनकी लड़ाई भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी से अपील करूंगा, जो मेरे टीएमसी में जाने की अफवाहों को तवज्जो दे रहे हैं। मुकुल रॉय ने कहा कि मैं अपने राजनीतिक मार्ग पर दृढ़ हूं।
विज्ञापन
बता दें कि बंगाल में हाल ही में हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 294 में से 213 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा नेता रॉय के बयान के बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। नड्डा ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि मुकुल रॉय जी का यह बयान बहुत ही सराहानीय है। यह वक्तव्य सभी का मार्गदर्शन करने वाले और सभी भाजपा कार्यकताओं के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन
बता दें कि मुकुल रॉय भाजपा के चुनाव जीतने वाले 77 विधायकों में से एक हैं। रॉय ने कृष्णानगर उत्तर सीट पर अपने राजनीतिक कॅरियर में पहली बार चुनाव जीता है। एक समय में रॉय तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के दूसरे बड़े नेता हुआ करते थे। उन्होंने साल 2017 में टीएमसी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बंगाल के प्रदर्शन का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
बता दें कि शुक्रवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक से मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी दोनों ही नदारद थे। हालांकि शपथ ग्रहण के दौरान दोनों ही नेता मौजूद रहे थे। इसके बाद रॉय को तृणमूल की सुब्रता बख्शी को बधाई देते हुए देखा गया था। ऐसे में उनके तृणमूल कांग्रेस में वापस जाने की खबरें सियासी गलियारों में तैरने लगी थीं। बता दें कि मुकुल रॉय बंगाल में भाजपा के लिए एक बड़ा चेहरा हैं।
BJP leader