फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader MP Subramanian Swamy says india should go to war with China if it does not vacate Indian territory

स्वामी की सलाह: अगर चीन भारतीय क्षेत्र नहीं करता खाली तो भारत करे युद्ध

Sat, 28 Aug 2021 11:42 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 11:42 PM IST
सार

  • स्वामी ने कहा- पड़ोसी देश 1993 के समझौते के तहत एलएसी पर वापस नहीं जाता है तो भारत करे युद्ध
  • चीन को उकसाना बंद करे भारत, स्वामी ने दिया सुझाव

विज्ञापन
BJP leader MP Subramanian Swamy says india should go to war with China if it does not vacate Indian territory
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

अक्सर अपनी ही सरकार पर निशाना साधने वाले भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी इस बार चीन पर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चीन भारतीय क्षेत्र खाली नहीं करता है तो भारत को उससे युद्ध करना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि पड़ोसी देश 1993 के समझौते के तहत वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर से वापस नहीं जाता है, जिस पर दोनों देशों ने सहमति व्यक्त की थी, तो भारत को चीन के साथ युद्ध में उतर जाना चाहिए।
विज्ञापन


आगे सलाह देते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कि भारत को केवल बीजिंग के साथ सीमा विवाद को सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए और हांगकांग, ताइवान और तिब्बत के बारे में बात करके पड़ोसी देश को उकसाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता स्वामी गौरी द्विवेदी द्वारा लिखित "ब्लिंकर्स ऑफ, हाउ विल द वर्ल्ड काउंटर चाइना" नामक पुस्तक के विमोचन पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन भारत के लिए एक असाधारण रूप से महत्वपूर्ण और खतरनाक खतरा है। इसलिए, भारत को अपनी रणनीति इस तरह से तैयार करने में सक्षम होना चाहिए कि वह खतरे का सामना करे और अंत में चीन को उसकी जगह पर खड़ा कर दे। 

कड़े लहजे में स्वामी ने कि 'मेरा विचार है कि भारत को चीन से कहना चाहिए कि यदि आप 1993 की अपनी मूल स्थिति में वापस नहीं जा सकते तो हम आपके साथ युद्ध करेंगे। उन्होंने कहा हमें चीनियों के साथ युद्ध की आवश्यकता तब तक है जब तक कि वे स्वेच्छा से पीछे हटने के लिए सहमत न हों। चीन को सबक सिखाएं कि हम अब 1962 के भारत नहीं रहे।


उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को चीन के साथ केवल अपने भूमि विवाद पर ध्यान देना चाहिए। अन्य मुद्दों के बारे में बात करने से स्थिति और बिगड़ेगी। उन्होंने कहा कि हांगकांग, ताइवान और तिब्बत के बारे में बात न करें। ऐसा करने से  स्थिति खराब ही होगी। भारत को ध्यान देना चाहिए कि चीन ने कहां गलती की है। चीन ने एलएसी को पार कर हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसे पीछे ढकेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed