फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Manohar Tahsildar passes away in Bengaluru detail news in hindi

Karnataka: वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर तहसीलदार का 80 साल की उम्र में निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Thu, 21 Nov 2024 11:25 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Nov 2024 11:25 AM IST
सार

भाजपा नेता तहसीलदार ने चार बार हंगल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली पहली कांग्रेस सरकार (2013-18) के दौरान मंत्री भी थे। 2023 में पार्टी टिकट न मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और जेडीएस में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
BJP leader Manohar Tahsildar passes away in Bengaluru detail news in hindi
मनोहर तहसीलदार - फोटो : LinkedIn

विस्तार

भाजपा नेता मनोहर तहसीलदार का बंगलूरू में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। 80 वर्षीय भाजपा नेता अपने चार बेटों और दो बेटियों के साथ रहते थे। बुधवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां उनकी इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए हावेरी जिले में ले जाया जाएगा। बता दें कि मनहर तहसीलदार ने हावेरी के हंगल का प्रतिनिधित्व किया था। परिवार के सूत्रों ने बताया कि बाद में उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में ले जाया जाएगा और यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। 
विज्ञापन


भाजपा नेता तहसीलदार ने चार बार हंगल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली पहली कांग्रेस सरकार (2013-18) के दौरान मंत्री भी थे। 2023 में पार्टी टिकट न मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और जेडीएस में शामिल हो गए। इस साल की शुरुआत में वह भाजपा में शामिल हुए थे। एस एम कृष्णा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।
विज्ञापन


भाजपा नेता के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed