फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Lal Krishna Advani talked about ram mandir movement

नियति ने मुझे सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा की पवित्र जिम्मेदारी दी: आडवाणी

Tue, 04 Aug 2020 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Aug 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Lal Krishna Advani talked about ram mandir movement
लाल कृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो)

वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा है कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान साल 1990 में नियति ने उन्हें सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा के रूप में एक पवित्र जिम्मेदारी निभाने का मौका दिया था। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने इसमें शामिल हुए अनगिनत प्रतिभागियों की आकांक्षाओं, जुनून और ऊर्जा को शांत करने में मदद की थी।

विज्ञापन

 

आडवाणी ने कहा, कई बार महत्वपूर्ण स्वप्न साकार होने में समय लेते हैं, लेकिन जब वे साकार होते हैं तो इंतजार सार्थक हो जाता है। ऐसा ही एक स्वप्न जो मेरे हृदय के समीप है, साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री राम मंदिर की स्थापना करने जा रहे हैं। यह न केवल मेरे लिए बल्कि सभी भीरतीयों के लिए एतिहासिक और भावुक दिन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, श्रीराम का भारत की सांस्कृतिक और सभ्यता की विरासत में अहम स्थान है और वह अनुग्रह, गरिमा और अलंकरण के प्रतीक हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, मेरा विश्वास है कि अयोध्या में बनने वाला यह राम मंदिर सभी भारतीयों को भगवान श्रीराम के गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करेगा।


आडवाणी ने कहा, यह भी मेरा विश्वास है कि राम मंदिर भारत का एक मजबूत, समृद्ध, शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र के रूप में प्रतिनिधित्व करेगा जहां सभी को न्याय मिल सकेगा और किसी को भी समाज और व्यवस्था से बाहर नहीं किया जाएगा, ताकि हम वास्तव में राम राज्य में सुशासन के प्रतीक बन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed