फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Kirit Somaiya to register a police complaint of fraud forgery and cheating against Hasan Mushrif

महाराष्ट्र: भाजपा नेता किरीट सोमैया का एलान- सैकड़ों करोड़ की लूट करने वाले मंत्री मुशरिफ को जेल भेजकर रहूंगा

Tue, 28 Sep 2021 05:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Sep 2021 05:27 AM IST
सार

किरीट सोमैया ने एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री हसन मुशरिफ और उनके परिजनों पर मुखौटा कंपनियों के माध्यम से अप्पासाहेब नलवाडे चीनी मिल में पैसा निवेश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
BJP leader Kirit Somaiya to register a police complaint of fraud forgery and cheating against Hasan Mushrif
भाजपा नेता किरीट सौमैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया लगातार महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री हसन मुशरिफ के खिलाफ 127 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। अब एक बार फिर किरीट सोमैया ने इस मामले पर बयान दिया है। किरीट सोमैया ने सोमवार को कहा कि 'मैं कोहलापुर जाऊंगा और (कैबिनेट मंत्री) हसन मुशरिफ के खिलाफ ठगी, जालसाजी और धोखाधड़ी की पुलिस में शिकायत दर्ज करूंगा। मंत्री ने सैकड़ों करोड़ की लूट की है, वह जेल जरूर जाएंगे।'


इससे पहले किरीट सोमैया ने बीते मंगलवार को कहा था कि उन्होंने महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय को दस्तावेज सौंप दिए हैं। पूर्व सांसद सोमैया ने इससे पहले दावा किया था कि उनकी शिकायत के आधार पर मुशरिफ के विरुद्ध जांच शुरू की गई है और ईडी ने अतिरिक्त जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


सोमैया ने मुशरिफ और उनके परिजनों पर मुखौटा कंपनियों के माध्यम से कोल्हापुर जिले की गढ़हिंगलाज तहसील में स्थित अप्पासाहेब नलवाडे चीनी मिल में पैसा निवेश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हसन मुशरिफ कोल्हापुर जिले के कागल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले सोमवार को कोल्हापुर जाते वक्त किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया था। कोल्हापुर जिला कलेक्टर ने उनके खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की थी और 20 और 21 सितंबर को सभा पर रोक लगाते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी थी। 

हिरासत में लिए जाने के बाद किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे के आदेश पर ही उन्हें सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया। वह इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें छह घंटे तक नजरबंद रखा। जब मैंने इसका कारण पूछा तो पुलिस अधिकारियों ने मुझे एक आदेश की कॉपी थमा दी, लेकिन बाद में पता चला कि वह आदेश फर्जी था। 


महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब पर भी सोमैया ने लगाया है भ्रष्टाचार का आरोप
कुछ महीने पहले किरीट सोमैया ने शिवसेना नेता और उद्धव सरकार में मंत्री अनिल परब पर घोटाले का आरोप लगाया था। सोमैया ने दावा किया था कि नकली दस्तावेज के आधार पर लॉकडाउन के वक्त नियमों को ताक पर रखकर अनिल परब ने एक रिसॉर्ट बनाया। हालांकि इसके बाद अनिल परब ने कथित रूप से 'दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक और मानहानिकारक' बयान देने के लिए सोमैया के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया और 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की। परब ने अपने वाद में सोमैया को बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिए जाने का भी अनुरोध किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed