फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader K Annamalai campaigns in support of Tamil Manila Congress candidate VN Venugopal in Sriperumbudur

Tamil Nadu: तमिलनाडु में दिखा भाजपा-तमिल मनीला कांग्रेस का भाईचारा, वेणुगोपाल के लिए अन्नामलाई ने किया प्रचार

Fri, 29 Mar 2024 12:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: अन्नामलाई ने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए द्रमुक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सब्सिडी दी है। उन्होंने किसानों को 45 लाख रुपये की राशि भी दी है, लेकिन द्रमुक सरकार किसानों के खिलाफ है।

विज्ञापन
BJP leader K Annamalai campaigns in support of Tamil Manila Congress candidate VN Venugopal in Sriperumbudur
वीएन वेणुगोपाल के लिए अन्नामलाई ने किया प्रचार - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने तमिल मनीला कांग्रेस उम्मीदवार वीएन वेणुगोपाल के लिए श्रीपेरुमबुदुर में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान भाजपा नेता ने वेणुगोपाल की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल के अलावा इस क्षेत्र का विकास कोई और नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान श्रीपेरुमबुदुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा, "अगर वीएन वेणुगोपाल के अलावा कोई और जीतता है तो इस निर्वाचन क्षेत्र में कुछ भी अच्छा नहीं होगा। श्रीपेरुमबुदुर एक उद्योग आधारित इलाका है।"
विज्ञापन

 
चुनावी प्रचार के दौरान द्रमुक पर साधा निशाना
अन्नामलाई ने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए द्रमुक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने सब्सिडी दी है। उन्होंने किसानों को 45 लाख रुपये की राशि भी दी है, लेकिन द्रमुक सरकार किसानों के खिलाफ है। द्रमुक ने सिपकॉट (तमिलनाडु उद्योग निगम) के लिए किसानों से उनकी जमीनें ले ली। द्रमुक ने पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। लेकिन इसी दौरान हमारे प्रधानमंत्री ने कीमतें कम कीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नामलाई ने कहा, "तमिलनाडु के लोग राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ वोट देने जा रहे हैं। तमिलनाडु मोदी जी की राह पर चलेगा। अगर आप हमारे 2019 का घोषणापत्र देखें तो हमने अपने सभी 295 वादों पर अमल किया है। द्रमुक ने 511 वादे किए, लेकिन उनमें से 20 भी वह पूरा नहीं कर पाए। हम सीएम एमके स्टालिन से अपने सभी चुनावी वादों और पिछले 33 महीनों में उन्होंने क्या किया है, इस पर एक श्वेत पत्र पेश करने की मांग कर रहे हैं।"


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि द्रमुक ने अबतक अपने चुनावी वादे का 20 फीसदी भी पूरा नहीं किया है, लेकिन मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्होंने 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है। बता दें कि तमिलनाडु में एक चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे चार जून को जारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed