{"_id":"5de84e578ebc3e54fc11e955","slug":"bjp-leader-eknath-khadse-says-some-party-leaders-worked-against-their-own-candidates-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव में पंकजा और रोहिणी को भाजपा के नेताओं ने ही हराया : एकनाथ खडसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र चुनाव में पंकजा और रोहिणी को भाजपा के नेताओं ने ही हराया : एकनाथ खडसे
Thu, 05 Dec 2019 05:54 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 05 Dec 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
एकनाथ खडसे (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के नेता एकनाथ खडसे ने बुधवार को कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया था। उन्होंने कहा कि पंकजा मुंडे और उनकी बेटी रोहिणी खडसे की हार के लिए पार्टी के ही कुछ नेता जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
खडसे ने कहा, 'भाजपा के कुछ लोगों ने अपने ही प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया। पंकजा मुंडे और रोहिणी खडसे की हार के लिए ये लोग जिम्मेदार हैं। मैंने पार्टी नेतृत्व को इनके नाम दे दिए हैं और अनुरोध किया है कि इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।'
विज्ञापन
खडसे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंकजा मुंडे के भाजपा छोड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, मुंडे ने इन चर्चाओं को अफवाह करार देते हुए कहा है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा था कि दलबदल उनके खून में नहीं है।
विज्ञापन