{"_id":"5fc7736c8ebc3e9ba81b1979","slug":"bjp-leader-dilip-ghosh-said-outsiders-played-bigger-role-than-bengalis-in-developing-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप घोष बोले, पश्चिम बंगाल के विकास में बंगालियों से ज्यादा बाहरी लोगों का योगदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिलीप घोष बोले, पश्चिम बंगाल के विकास में बंगालियों से ज्यादा बाहरी लोगों का योगदान
Wed, 02 Dec 2020 04:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Dec 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : facebook.com/dilipghoshbjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में आक्रामक रूप से चल रही 'बाहरी बनाम अंदरूनी' की बहस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भाजपा दिलीप घोष ने बुधवार को बड़ा विवादित बयान दे डाला। दिलीप घोष ने दावा किया कि राज्य के विकास में बंगालियों से ज्यादा अहम भूमिका उन लोगों ने अदा की है जो दूसरे राज्यों से यहां आए हैं।
विज्ञापन
घोष ने एक कार्यक्रम में कहा, 'आजादी से पहले के समय से, दूसरे राज्यों से जो लोग यहां आए उन्होंने बंगाल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिलों और फैक्टरियों में काम करने वालों में से अधिकांश बाहरी राज्यों के लोग होते थे। इसलिए बाहरी लोगों ने बंगाल के विकास में बंगालियों से ज्यादा काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, 'शाहरुख खान (राज्य के एंबेसडर) और प्रशांत किशोर (तृणमूल कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार) अब अंदरूनी बन गए हैं। यह विडंबना है।' इस बयान के बाद राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने दिलीप घोष पर तीखे प्रहार करते हुए उन पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी ने घोष की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा का बंगालियों को अपमानित करने और नीचा दिखाने का मकसद साफ हो गया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि दिलीप घोष को पता नहीं है कि बंगालियों ने देश के विकास और स्वतंत्रता संघर्ष में क्या भूमिका निभाई है।