{"_id":"61fe2bdf36e579407768f99a","slug":"bjp-leader-devendra-fadnavis-wife-amruta-fadnavis-says-3-divorces-in-mumbai-are-happening-due-to-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक जाम की वजह से मुंबई में 3 फीसदी तलाक: फडणवीस की पत्नी के बयान से सियासी उबाल, मेयर भड़कीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रैफिक जाम की वजह से मुंबई में 3 फीसदी तलाक: फडणवीस की पत्नी के बयान से सियासी उबाल, मेयर भड़कीं
Sat, 05 Feb 2022 01:18 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:18 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार अमृता के द्वारा दिए गए बयानों ने एक बार फिर से सियासी पारा को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अमृता फडणवीस
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति में जहां भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं वहीं अब उनकी पत्नी द्वारा मीडिया में किए गए दावों से सियासत गरमा गई है। देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में दावा किया है कि मुंबई में होने वाले कुल तलाकों के तीन फीसदी मामले यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम की वजह से होते हैं। अमृता ने कहा कि मैं भी एक सामान्य नागरिक हूं और रोजाना यात्रा करती हूं लेकिन ट्रैफिक जाम होने की वजह से काफी परेशान हो जाती हूं। उन्होंने कहा मुंबई में भारी ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन
यह महाविकास नहीं महावसूली सरकार: अमृता
इस दौरान अमृता फडणवीस ने राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महाविकास नहीं बल्कि महावसूली सरकार है और यह बात मैं ही सिर्फ नहीं कर रही बल्कि पूरी दुनिया कर रही। उन्होंने कहा कि मुंबई में कई ऐसे मुद्दे हैं जहां सरकार ध्यान नहीं दे रही। मुंबई में सड़क, ट्रैफिक और एसटी कर्मचारियों की समस्या है। सरकार का ध्यान इन सब से हटकर खुद की जेब भरने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर किशोरी पेडनेकर ने दिया जवाब
अंमृता फडणवीस के आरोपों का जवाब मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने दिया। उन्होंने कहा कि हमने कभी दावा नहीं किया कि मुबई की सड़क चिकनी हैं, लेकिन जैसे ही हमें जानकारी मिलती है, हम सड़कों की मरम्मत करवाते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की वजह से तलाक वाला बयान बिल्कुल गलत है। महापौर ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजरा फिलहाल मुंबई को बदनाम करने की कोशिश में लगी है।
शिवसेना प्रवक्ता ने कहा- यह हमारी 'मामी' का नया शोध
अमृता फडणवीस के इस बयान की शिवसेना की महिला नेताओं ने मजाक उड़ाया है। शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि लगता है हमारी मामी नया शोध कर रही हैं। उनके लिए विशेष बौद्धिक शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए।