{"_id":"59212ed14f1c1b4173535a10","slug":"bjp-leader-demands-to-rename-babar-road-in-the-name-of-lt-ummer-fayaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP नेता का PM को खत, शहीद उमर फैयाज के नाम पर बदलवा दें 'बाबर रोड' का नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP नेता का PM को खत, शहीद उमर फैयाज के नाम पर बदलवा दें 'बाबर रोड' का नाम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Sun, 21 May 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
बाबर रोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर बग्गा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर राजधानी में मौजूद बाबर रोड को शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के नाम पर करने की मांग की है। लेफ्टिनेंट फैयाज को घर से अगवा कर 9 मई को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अपने इस खत में तेजिंदर पाल बग्गा ने कहा कि बाबर रोड का नाम शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के नाम पर करने से उनकी कहानी लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। वो रोड हमेशा याद दिलाता रहेगा कि एक युवा ने कैसे अपनी मातृभूमि के लिए लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।
विज्ञापन
बग्गा ने ये भी कहा कि हो सकता है कि मेरी इस बात को लोग RSS का एजेंडा करार दें, लेकिन ये निजी तौर पर मेरा मानना है कि बाबर एक हमलावर था जो भारत में शासन करने के लिए आया था।
विज्ञापन
बाबर रोड लुटियंस दिल्ली का हिस्सा है और जो स्थानीय निकाय के अधिकार क्षेत्र में आता है। बग्गा ने कहा कि उन्होंने नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी को भी पत्र लिखा है जो कि एनडीएमसी की सदस्य हैं। इससे पहले औरंगजेब रोड और रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर अब्दुल कलाम आजाद मार्ग और लोककल्याण मार्ग 2015 में किया गया था।
ये भी पढ़ें: गर्व से शहीद फयाज के पिता बोले 'फख्र है कि बेटा हिंदुस्तान के लिए शहीद हुआ'