फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leader anirban ganguly reacts on sabyasachi ghosh arrest tmc government west bengal police

WB: 'उसे भाजपा नेता बनाकर ममता सरकार कर रही ध्यान भटकाने की कोशिश', सब्यसाची घोष की गिरफ्तारी पर बोले BJP नेता

Sat, 24 Feb 2024 01:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Feb 2024 01:39 PM IST
सार

भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सीएम अपराधी को समाज सेवक और प्रमुख नेता कहती है। राज्य की पुलिस पिछले कुछ दिनों से उस अपराधी और उसके सहयोगियों को पकड़ नहीं पा रही है।

विज्ञापन
bjp leader anirban ganguly reacts on sabyasachi ghosh arrest tmc government west bengal police
अनिर्बान गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सब्यसाची घोष पर वेश्यावृत्ति के लिए रैकेट संचालन का आरोप लगा है। उन्हें नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और देहव्यापार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है। उनकी गिरफ्तारी पर भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली ने एक बड़ा खुलाया किया है। उन्होंने बताया कि सब्यसाची घोष के नाम से भाजपा में कोई नेता ही नहीं है।
विज्ञापन


सब्यसाची घोष का भाजपा से कोई नाता नहीं
इस मामले में भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "भाजपा में सब्यसाची घोष के नाम से कोई नेता नहीं है। यह जानकर खुशी हुई कि पश्चिम बंगाल की पुलिस बहुत सक्रिय है। यह उनका काम है कि वे अपराधियों को पकड़कर उन्हें बेनकाब करें और इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकें।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "कोई यह समझ नहीं पा रहा है कि पिछले 50 दिनों में वे सबसे प्रसिद्ध अपराधियों में से एक को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाएं? उसने एक केंद्रीय एजेंसी पर जानलेवा हमले की साजिश रची, जमीन पर कब्जा किया और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म भी किया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "राज्य की सीएम अपराधी को समाज सेवक और प्रमुख नेता कहती है। राज्य की पुलिस पिछले कुछ दिनों से उस अपराधी और उसके सहयोगियों को पकड़ नहीं पा रही है। मुझे ऐसा लगता है कि सब्यसाची घोष को भाजपा नेता बनाने की कोशिश केवल ध्यान भटकाने के लिए की गई है। अगर सब्यसाची घोष को इस गतिविधियों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है तो कानून को उनका काम करने दें।"


बता दें कि हावड़ा जिले के होटल में सेक्स रैकेट संचालन का भंडाफोड़ मामले में हावड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने गुरुवार शाम सांकराइल इलाके के होटल में छापेमारी की। छापेमारी के बाद सब्यसाची घोष और उनके 10 सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed