{"_id":"5bee9109bdec2269695da4c3","slug":"bjp-is-history-changer-name-changer-note-changer-but-not-game-changer-said-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ममता बनर्जी बोलीं- प्रमुख संस्थाओं को बर्बाद कर रही है केंद्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम ममता बनर्जी बोलीं- प्रमुख संस्थाओं को बर्बाद कर रही है केंद्र सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 16 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित रूप से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जैसे प्रमुख संस्थानों को बर्बाद करने के लिए शुक्रवार को भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि इस विध्वंस से देश को बचाने में तृणमूल कांग्रेस अहम भूमिका निभा सकती है। वे यहां तृणमूल कांग्रेस की एक बैठक में बोल रही थीं।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो में चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार सीबीआई और आरबीआई जैसे संस्थानों को बर्बाद करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आरबीआई और सीबीआई के कामकाज का तरीका बदलने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने मूर्तियों को निर्माण को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है। लेकिन अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद वह खुद ही मूर्ति बन जाएगी।
विज्ञापन
BJP is history changer, name changer, note changer,institution changer but not game changer. The country is in danger.They (BJP) project as if they have given birth to the nation but they were nowhere during independence: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/hSdwUe4QTw
— ANI (@ANI) November 16, 2018
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, केंद्र सरकार को सीधी चुनौती देते हुए आंध्रे प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को छापेमारी करने और जांच करने की इजाजत देने से मना कर दिया है। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है। नायडू ने उस आम सहमति को वापस ले लिया है जो दिल्ली स्पेशल पुलिस इश्टैब्लिशमेंट (दिल्ली पुलिस विशेष स्थापना अधिनियम) के सदस्यों को राज्य के अंदर अपनी शक्तियों और अधिकारक्षेत्र का प्रयोग करने के लिए दी गई थी।इसके अलावा राज्य जांच एजेंसी (एसीबी) राज्य में सीबीआई की जिम्मेदारियों को निभाएगी। इसका मतलब यह है कि अब सीबीआई आंध्र प्रदेश की सीमा के अंदर सीधे किसी मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।