फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is fearing defeat in election so raised questions about citizenship of Rahul Gandhi: Congress

भाजपा के पास जब कोई तीर नहीं बचा तो राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल खड़ा कर दिया: कांग्रेस

Tue, 30 Apr 2019 05:17 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Apr 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
BJP is fearing defeat in election so raised questions about citizenship of Rahul Gandhi: Congress
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : PTI
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दोहरी नागरिकता के मामले में नोटिस दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई है। पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास जब कोई तीर नहीं बचा है तो अब राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल खड़ा कर दिया। लोकसभा चुनाव में अपनी संभावित हार से भाजपा बौखला गई है। इसी वजह से भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया था। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की थी। अब उनकी शिकायत पर ही गृह मंत्रालय ने मंगलवार को राहुल गांधी को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। स्वामी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राहुल का असली नाम राउल विंची है। उनके पास कथित तौर पर ब्रिटिश नागरिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी जिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उसका कुर्बानी का इतिहास रहा है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। लोकसभा चुनाव में भाजपा का सच जनता के सामने आ गया है। 

जनता मोदी से पूछ रही है कि उनके खाते में 15 लाख रुपये अभी तक नहीं आए। हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन पिछले पांच साल में 10 करोड़ नौकरियां चली गई हैं। जॉब और अपराध, सरकार यह डॉटा छिपा रही है। 

राफेल का सच लोगों के सामने आ चुका है। किसानों के साथ जो छलावा हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। सच्चाई तो यह है कि अब भाजपा के पास कुछ कहने के लिए बचा नहीं है। 

उनके दिमाग में कोई नई आइडिया नहीं आ रहा है। यही वजह है कि अब वे राहुल गांधी के बारे में दुष्प्रचार करने लगे हैं। गांधी परिवार को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 


कभी प्रियंका गांधी को लेकर गलत बयानबाजी की जाती है तो दूसरी ओर जांच एजेंसियों से उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को परेशान किया जा रहा है। उनके पास से जांच एजेंसियों को अभी तक कुछ नहीं मिला। 

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के मामले में कोई सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा की बौखलाहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed