फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hits back at Rahul gandhi over GDP , says Where are people who say economy is dead

'अर्थव्यवस्था को मृत बताने वाले लोग कहां हैं...': BJP का राहुल पर पलटवार; कांग्रेस बोली- GDP दरें टिकाऊ नहीं

Fri, 28 Nov 2025 10:18 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 28 Nov 2025 10:18 PM IST
सार

भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज होने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग कहां हैं जिन्होंने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन
BJP hits back at Rahul gandhi over GDP , says Where are people who say economy is dead
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि के बाद भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व का परिणाम बताया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया, जिन्होंने पहले अर्थव्यवस्था को मृत कहा था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में यह वृद्धि छह तिमाहियों में सबसे अधिक है, जिसका मुख्य कारण विनिर्माण और सेवा क्षेत्र का बेहतर प्रदर्शन रहा। भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी है, तब भारत पीएम मोदी के सुधारों और नीतिगत स्थिरता के कारण आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जीएसटी युक्तिकरण और राजकोषीय अनुशासन जैसे कदमों की सराहना की, जिससे निवेश और उपभोग का एक सकारात्मक चक्र शुरू हुआ है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जीडीपी डाटा का स्वागत करते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और पूछा, जो लोग अर्थव्यवस्था को मृत बता रहे थे, वे कहां हैं? उनका राजनीतिक करियर मृत हो चुका है। प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी की मृत अर्थव्यवस्था वाली टिप्पणियों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि तथ्य उनके बयानों को झूठा साबित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीपी दरें टिकाऊ नहीं: जयराम
 जीडीपी आंकड़ों पर कांग्रेस संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि यह विडंबना है कि तिमाही जीडीपी संख्याएं आईएमएफ की उस रिपोर्ट के तुरंत बाद जारी की गई हैं, जिसने भारत के राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी को दूसरा सबसे कम ग्रेड सी दिया है। रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा, सकल स्थायी पूंजी निर्माण में कोई वृद्धि नहीं हुई है। निजी निवेश में नई गति के अभाव में उच्च जीडीपी वृद्धि दरें टिकाऊ नहीं हैं। उन्होंने जीडीपी अपस्फीतिकारक पर भी सवाल उठाया, जिसके अनुसार मुद्रास्फीति दर केवल 0.5 प्रतिशत है। रमेश ने कहा कि यह आंकड़ा दैनिक उपभोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबे करोड़ों परिवारों के अनुभव से पूरी तरह अलग है।


ये भी पढ़ें: GDP: भारत की जीडीपी दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत बढ़ी, पिछली छह तिमाहियों में सबसे मजबूत ताजा आंकड़े

जीडीपी की वृद्धि दर उत्साहजनक: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर बेहद उत्साहजनक है। यह हमारी विकासोन्मुखी नीतियों और सुधारों के प्रभाव को दर्शाती है। यह हमारे लोगों की कड़ी मेहनत और उद्यमशीलता को भी दर्शाती है। हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन को आसान बनाने के प्रयासों को और मजबूत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed