{"_id":"58ccfecd4f1c1b295a32b471","slug":"bjp-has-become-a-poll-winning-machine-says-prithviraj-chavan-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चुनाव विजेता मशीन' बन गई है भाजपा, कांग्रेस के लिए संकटः पृथ्वीराज चव्हाण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'चुनाव विजेता मशीन' बन गई है भाजपा, कांग्रेस के लिए संकटः पृथ्वीराज चव्हाण
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Sat, 18 Mar 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वीराज चव्हाण
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस वास्तविक संकट में है और पार्टी को पुनर्गठन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गोवा में असमंजस के लिए भारी कीमत चुकाई है। शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा "कांग्रेस गंभीर स्थिति में है। संकट वास्तविक है। हम अतीत में भी संकट में रहे हैं।"
विज्ञापन
चव्हाण ने कहा, "भारी दबाव है कि कांग्रेस में कुछ बदलाव होने चाहिए। पार्टी को पुनर्गठन की जरूरत है, लेकिन गांधी परिवार ने इन सभी वर्षों में गोंद की तरह काम किया है, जिसने कांग्रेस को एक साथ रखा है।"
विज्ञापन
यह स्वीकार करते हुए कि भाजपा भारतीय राजनीति में प्रमुख ताकत बन गई है, चव्हाण ने कहा, "आज भाजपा एक प्रमुख पार्टी है, यह चुनाव जीतने वाली मशीन बन गई है। उन्होंने चुनाव जीतने के तरीके को सिद्ध किया है। लेकिन भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसे 2014 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 31 प्रतिशत वोट मिला। लगभग 70 प्रतिशत लोग भाजपा को नहीं चाहते।" कांग्रेस के गोवा में सरकार न बना पाने को लेकर चव्हाण ने कहा, "पार्टी ने गोवा में असमंजस के लिए भारी कीमत चुकाई। इसकी जिम्मेदारी सामूहिक है।"
विज्ञापन
वहीं इसी कार्यक्रम (इंडिया टुडे कॉन्क्लेव) में एक सवाल का उत्तर देते हुए केंद्रीय कोयला और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "महात्मा गांधी ने स्वयं कहा था कि कांग्रेस को आजादी के तुरंत बाद सिमट जाना चाहिए लेकिन देश को यह समझने के लिए समय लगा।
भारत के लोगों ने अब यह तय कर किया है कि भारत का भविष्य कैसा होगा।" कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि बीजेपी चाहेंगी कि राहुल गांधी कुछ और समय के लिए कांग्रेस नेता बने रहें।