{"_id":"5c426588bdec2208d27b07de","slug":"bjp-general-secretary-ram-lal-admit-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले दो दिनों से भाजपा महासचिव राम लाल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिछले दो दिनों से भाजपा महासचिव राम लाल अस्पताल में भर्ती
Sat, 19 Jan 2019 05:17 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 19 Jan 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
Ram Lal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महासचिव राम लाल पिछले दो दिनों से यहां के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बुखार के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि राम लाल को बुधवार रात में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह अभी भी निगरानी में हैं। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के महासचिव से अस्पताल में मुलाकात की।
विज्ञापन
कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक वी बी जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वह (लाल) अब भी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है।’’ हालांकि, अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अन्य ब्यौरा देने से इंकार कर दिया। जोशी ने कहा कि शर्मा लगातार राम लाल के संपर्क में हैं।
विज्ञापन