फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp general secretary gets slapped during live tv debate Andra Pradesh

लाइव डिबेट के दौरान आंध्र प्रदेश भाजपा महासचिव को मारी चप्पल, वीडियो वायरल

Wed, 24 Feb 2021 05:18 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध प्रदेश Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 24 Feb 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Bjp general secretary gets slapped during live tv debate Andra Pradesh
लाइव टीवी डिबेट के दौरान भाजपा महासचिव को मारी चप्पल - फोटो : सोशल मीडिया

आंध्र प्रदेश में भाजपा नेता को चप्पल मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, लाइव शो के दौरान भाजपा महासचिव ने अमरावती ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वेनर श्रीनिवास राव पर कुछ आरोप लगाए। इससे गुस्से में आकर उन्होंने भाजपा महासचिव को चप्पल दे मारी।

विज्ञापन


यह वीडियो एक तेलुगू चैनल का है, जिसमें लाइव डिबेट के दौरान आंध्र प्रदेश भाजपा के महासचिव विष्णुवर्धन रेड्डी, अमरावती ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वेनर के श्रीनिवास राव और अन्य पैनलिस्ट आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी दौरान भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप से के श्रीनिवास राव इतना नाराज हो गए कि उन्होंने पहले तो अपनी चप्पल उतार कर मारने की धमकी दी। फिर जब भाजपा नेता ने उन्हें सावधान किया, तो उन्होंने तुरंत उन्हें चप्पल दे मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में दोनों नेता अपनी कुर्सी से उठकर एक दूसरे को मारने के लिए हिसंक होने लगे और वीडियो में साफ दिख रहा है कि शो के दौरान मौजूद लोग उन्हें पीछे खींचते दिख रहे हैं। इस बीच डिबेट करवा रहे एंकर ने ब्रेक के लिए जाने की बात कह दी। 



जानकारी मिली है कि भाजपा नेता ने  श्रीनिवास राव पर आरोप लगाया कि उनके संबंध टीडीपी से हैं। भाजपा नेता रेड्डी द्वारा टीडीपी के लिए काम करने का आरोप लगाने के बाद राव अचानक आक्रामक हो गए। गुस्से में आकर राव ने भाजपा नेता से कहा, ‘आप बकवास कर रहे हैं।’


इसके बाद राव को रेड्डी ने कहा कि आप जुबान संभालिए, आप हद पार कर रहे हैं। आप टीडीपी कार्यालय में काम करते हैं। बस इतना सुनते ही राव ने रेड्डी को चप्पल दे मारी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं, आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रमुख सोमू वीर राजू ने इस घटना की निंदा की है।

बता दें, श्रीनिवास राव अमरावती को राजधानी बनाए जाने के आंदोलन में सक्रिय थे, उन्होंने वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार द्वारा राज्य में तीन राजधानी बनाए जाने के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed