फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Foundation Day News Update PM Narendra Modi JP Nadda Address BJP Supporter Worker Latest News Update

PM मोदी बोले: जब लक्ष्मण पर संकट आया तो हनुमान जी पूरा पर्वत उठाकर ले आए, हम भी इसी प्रेरणा के साथ काम कर रहे

Thu, 06 Apr 2023 12:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 12:25 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि 'कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही' यानी ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र हनुमान कर नहीं सकते। जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तो पूरा पर्वत ही उठा लाए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।

विज्ञापन
BJP Foundation Day News Update PM Narendra Modi JP Nadda Address BJP Supporter Worker Latest News Update
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है। पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है, छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।

विज्ञापन


हनुमान जन्मोत्सव पर कही यह बात
आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन और उनके जीवन के प्रमुख प्रसंग आज भी हमें पुरषार्थ के लिए प्रेरित करते हैं। भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा देते हैं। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी, लेकिन आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर सूक्त शक्तियों का आभास कर चुका है।  आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार को लेकर कही यह बात
उन्होंने कहा कि जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे।  इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है। मां भारती को इन बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए कठोर होना पड़े तो कठोर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैन डू एटीट्यूड पर कही यह बात
पीएम मोदी ने कहा कि आज की मॉडर्न परिभाषा में जिस बात का बार बार जिक्र किया जाता है वो है- कैन डू एटीट्यूड यानी हम कर सकते हैं वाला व्यवहार। अगर हनुमान जी का पूरा जीवन देखें तो डगर डगर पर इसी संकल्पशक्ति ने उनके लिए सफलता लाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। 

'कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही'
उन्होंने कहा कि 'कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही' यानी ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र हनुमान कर नहीं सकते। जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तो पूरा पर्वत ही उठा लाए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।

भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया: प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया। लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है। हमारा समर्पण है मां भारती को... हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को... हमारा समर्पण है देश के संविधान को।

भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है... नए विचार का पर्याय है और देश की विजय यात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर अपनी भूमिका निभा रही है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को हमने हमेशा अपने हृदय और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 

सामाजिक न्याय और राजनीतिक नारेबाजी पर कही यह बात
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय हमारे लिए राजनीतिक नारेबाजी का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे लिए Article of Faith यानी भरोसा का लेख है। भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है।  जब जनसंघ का जन्म हुआ था तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे... न संसाधन थे, लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी।

BJP Foundation Day News Update PM Narendra Modi JP Nadda Address BJP Supporter Worker Latest News Update
पीएम मोदी, जेपी नड्डा - फोटो : ANI

नड्डा ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और PM मोदी के नेतृत्व में पार्टी को और आगे ले जाएंगे। आज हमारे 1,80,000 शक्ति केंद्रों पर भाजपा का काम है। आज 8,40,000 बूथ पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है। हमने यूपी और उत्तराखंड में सरकार दोबारा बनाई। गोवा में तीसरी बार सरकार बनाई।





जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें
  • प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पार्टी ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक भाजपा ने अपनी छाप छोड़ी है। हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को स्थापित किया है।  
  • आज पार्टी द्वारा 1 लाख 80 हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है। 8 लाख 40 हजार बूथों पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है।
  • मैं अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज के दिन हमारे सभी वरिष्ठ नेता, जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा ये हमारी जिम्मेदारी है। 
  • आज हमें यह संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमें एक क्षण के लिए भी बैठना नहीं है और हम पार्टी को और आगे ले जाएंगे।  

स्थापना दिवस के मौके पर एक सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेवा को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पार्टी अभी तक डिजिटल फॉर्मेट पर ज्यादा जोर देती थी, लेकिन इस बार वह पुराने तरीकों को भी खूब इस्तेमाल करेगी। इसमें वॉल राइटिंग करना और पोस्टर अभियान प्रमुख होंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाएंगे। 
 

BJP Foundation Day News Update PM Narendra Modi JP Nadda Address BJP Supporter Worker Latest News Update
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

ऐसी है भाजपा की तैयारी
सभी प्रदेशों में मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद-विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। दिल्ली में सभी जिला, मंडल और बूथ समितियों के स्तर पर लगभग 14,000 स्थानों पर छोटे-बड़े स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यकर्ता सामूहिक रुप से प्रधानमंत्री मोदी का स्थापना दिवस संदेश सुनेंगे।

हर दिन नया कार्यक्रम

  • सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत 7 अप्रैल को भाजपा का युवा मोर्चा चिकित्सा शिविर एवं रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन करेगा। 
  • 8 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा संयुक्त रूप से आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। 
  • 9 अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती, यमुना सफाई एवं श्रीअन्न (मिलट्स) योजना को लेकर जन जागरण अभियान चलायेगा। 
  • 10 अप्रैल को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
  • 11 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा ज्योतिराव फुले की जयंती मनायेगा। 
  • 12 अप्रैल को दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा पूर्वांचल आबादी बाहुल्य क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाएगा। 
  • 13 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ता जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलायेंगे। 
  • 14 अप्रैल को पार्टी के पदाधिकारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से अंबेडकर की जयंती मनाएंगे।

BJP Foundation Day News Update PM Narendra Modi JP Nadda Address BJP Supporter Worker Latest News Update
पीएम मोदी और जेपी नड्डा - फोटो : ANI
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
1980 में शुरु हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का दावा है कि 18 करोड़ से ज्यादा लोग पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। इस लिहाज से देश की आबादी के करीब 13% लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं। ऐसा नहीं है कि भाजपा शुरू से सबसे बड़ी पार्टी रही है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक भाजपा सदस्यों की संख्या करीब छह करोड़ थी। पिछले सात सालों में 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed