{"_id":"5db3c2638ebc3e013202b2aa","slug":"bjp-directs-its-delhi-leaders-to-visit-all-houses-in-unauthorised-colonies-in-this-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाजपा ने नेताओं को दिए निर्देश, अनाधिकृत कॉलोनियों में मनाएं दिवाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: भाजपा ने नेताओं को दिए निर्देश, अनाधिकृत कॉलोनियों में मनाएं दिवाली
Sat, 26 Oct 2019 09:29 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दिवाली पर भाजपा नेताओं को अनाधिकृत कॉलोनियों में जाने का कार्य मिला है जिन्हें नियमित करने की घोषणा हो चुकी है लेकिन अधिसूचना जारी होना बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट जल्द ही इन कॉलोनियों को नियमित करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने जा रही है।
विज्ञापन
इस बात को सुनिश्चित करने के लिए की दिल्ली के लोगों को इसकी जानकारी मिले भाजपा ने नेताओं को दिवाली पर अनाधिकृत कॉलोनियों में जाने के लिए कहा है। जिन उम्मीदवारों को दिल्ली विधानसभा के लिए टिकट चाहिए या जो पदाधिकारी हैं उनसे अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले हर व्यक्ति के घर जाकर दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
नेताओं को निर्देश दिया गया है कि वह लोगों को केंद्र सरकार के निर्णय के बारे में बताएं। भाजपा को ऐसी आशंका है कि उसके इस निर्णय का क्रेडिट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ले सकते हैं। इसी कारण पार्टी ने अनाधिकृत कॉलोनियों में अपने नेताओं की तैनाती की है।
विज्ञापन
नेता 1728 अनाधिकृत कॉलोनियों में जाकर दिवाली की शुभकामनाएं देने के अलावा सार्वजनिक बैठक करेंगे और प्रत्येक व्यक्ति को कैबिनेट के फैसले के बारे में सूचित करेंगे। पार्टी ने नेताओं से कहा है कि वह अनाधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को नियमित करने को लेकर पूरी जानकारी देने को कहा है।
एक वरिष्ठ पार्टी के अनुसार नेताओं से कहा गया है कि वह शनिवार से अपनी विधानसभा में आने वाली अनाधिकृत कॉलोनियों में कम से कम चार घंटे बिताएं। लगभग दो दशकों से दिल्ली की सत्ता भाजपा से दूर रही है। अब भाजपा सत्ता की चाबी अपने हाथों में लेने की पुरजोर कोशिश कर रही है।