{"_id":"59da19464f1c1bc8678b4b56","slug":"bjp-deferred-after-allegations-against-shah-s-son-claims-100-crores-of-defamation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के बेटे के खिलाफ वेबसाइट ने छापी झूठी खबर, ठोकेंगे 100 करोड़ का मुकदमा: बीजेपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह के बेटे के खिलाफ वेबसाइट ने छापी झूठी खबर, ठोकेंगे 100 करोड़ का मुकदमा: बीजेपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
piyush goyal
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह से जुड़ी कंपनी के टर्नओवर में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी संबंधी कांग्रेस के दावे पर भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
पार्टी ने इस संबंध में एक समाचार वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी को आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि असत्य समाचार के प्रकाशन के लिए जय शाह जल्द ही संबंधी वेबसाइट, वेबसाइट के संपादक और रिपोर्टर के खिलाफ 100 करोड़ के आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में कांग्रेस के आरोप और जांच की मांग के बाद गोयल ने कहा कि दी गई जानकारियां आधारहीन और अपमानजनक हैं। जय शाह कानून का पालन करने वाले जिम्मेदार उद्योगपति हैं।
विज्ञापन
उन्हें बैंक से ऋण नहीं मिला, इसलिए उन्होंने अनसिक्योर्ड ऋण लिया। इसे ब्याज सहित टीडीएस काट कर चुकाया। कंपनी ने सारे कर चुकाए हैं। इसके बाजवूद जानबूझ कर गलत आंकड़े दे कर झूठ फैलाने की कोशिश हो रही है।
गोयल ने कहा कि यह सही है कि 2015-16 में कंपनी का टर्नओवर 80 करोड़ रुपये था, मगर तब भी कंपनी को 1.5 करोड़ का घाटा हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि कॉमोडिटी मार्केट में नई कंपनी का टर्नओवर बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है।
Trending Videos
कांग्रेस के आरोप, भाजपा का जवाब
-जय शाह की कंपनी ने राजेश खंडावाला की कंपनी केएफआईएस से 15.78 करोड़ का अनसिक्योर्ड लोन लिया।
-केफआईएस के प्रमोटर खंडावाला परिमल नथवानी के रिश्तेदार हैं, जो भाजपा समर्थित राज्यसभा सदस्य और रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीनियर एक्जीक्यूटिव हैं।
-कंपनी का टर्नओवर एक ही साल में 16 हजार गुना बढ़ गया।
-कंपनी ने अपना कर्ज नहीं चुकाया। हिसाब-किताब में गड़बड़ी है।
भाजपा का जवाब
-जय शाह ने एनबीएफसी कंपनी और को-ऑपरेटिव बैंक से लोन लिया। केफआईएस एक रजिस्टर्ड एनबीएफसी है।
-खंडावाला और परिमल नथवानी के परिवार की तस्वीर दिखाकर शरारत की जा रही है।
-खंडावाला पिछले एक दशक से अमित शाह के शेयर ब्रोकर हैं।
-जयेश की कंपनी की कमोडिटी कंपनी है। इसमें टर्नओवर 16 हजार क्या 16 लाख गुना भी हो सकता है।
-कंपनी ने पूरा कर्ज कॉमर्शियल रेट पर ब्याज के साथ चुकाया। ब्याज का भुगतान चेक के साथ किया गया। हिसाब-किताब की कोई गड़बड़ी नहीं।