फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP compares AIMIM chief Asaduddin Owaisi with Jinnah over his remarks on UP Police triggered controversy news in Hindi

Asaduddin Owaisi: ओवैसी की टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद, भाजपा ने की जिन्ना से तुलना

Fri, 24 Dec 2021 09:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Dec 2021 09:24 PM IST
सार

यूपी पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद विवादों में आए हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा ने निशाने पर लिया है और उनकी तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से की है। वहीं, ओवैसी ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
BJP compares AIMIM chief Asaduddin Owaisi with Jinnah over his remarks on UP Police triggered controversy news in Hindi
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस को चेतावनी दी थी। ओवैसी की इस टिप्पणी पर अब विवाद शुरू हो गया है और इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भगवा दल ने ओवैसी की तुलना मोहम्मद अली जिन्ना से कर डाली है। वहीं, औवैसी कह चुके हैं कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

विज्ञापन


ओवैसी ने सिलसिलेवार ट्वीट्स में एक वीडियो क्लिप साझा की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि मैंने जो बयान दिया था वह राज्य पुलिस की ओर से मुसलमानों के खिलाफ अत्याचारों कतो लेकर था, जिसे एडिट करते हुए क्लिप से बाहर कर दिया गया। ओवैसी ने कहा कि यह वीडियो क्लिप हरिद्वार की धर्म संसद में हेट स्पीच के मामले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन


ओवैसी के शरीर में है जिन्ना की आत्मा: भाजपा 
वहीं, ओवैसी की इस टिप्पणी पर भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उनकी तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से कर डाली। त्रिवेदी ने कहा कि एआईएमआईएम के नेताओं को ऐसी अभद्र टिप्पणियां करने की आदत है। उन्होंने कहा, 'ओवैसी के शरीर में जिन्ना की आत्मा है।' त्रिवेदी ने आगे कहा कि ओवैसी का बयान वैसा ही है जैसा मोहम्मद अली जिन्ना ने देश के विभाजन से एक साल पहले दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिप को ओवैसी ने बताया भाजपा का प्रोपेगंडा 
इस क्लिप में असदुद्दीन ओवैसी को यह कहते सुना जा सकता है, 'योगी आदित्यनाथ हमेशा मुख्यमंत्री और नरेंद्र मोदी हमेशा प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। हम अन्याय को नहीं भूलेंगे। हम इसे याद रखेंगे। अल्लाह अपनी ताकत से आपको नष्ट कर देगा। स्थितियां बदलेंगी। तब आपको बचाने के लिए कौन आएगा? जब योगी आदित्यनाथ अपने मठ में और नरेंद्र मोदी पहाड़ों की ओर चले जाएंगे, तब आपको बचाने के लिए कौन आएगा?'


मेरे बयान में कुछ आपत्तिजनक नहीं है: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि मेरे 45 मिनट के भाषण में से 1.45 मिनट की यह एडिट की गई क्लिप अयोध्या में हुई धर्म संसद में दिए गए नफरत भरे भाषणों के मामले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वायरल की जा रही है। उन्होंने कहा, 'मैंने हिंसा भड़काने की कोशिश नहीं की, न ही कोई धमकी दी। मैंने पुलिस के अत्याचारों को लेकर बात की थी। मैंने कहा था कि हम पुलिस के अत्याचारों को याद रखेंगे... क्या यह आपत्तिजनक है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed