फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP come into electoral mode started to streamline the organization before Uttar Pradesh election

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले संगठन दुरुस्त करने में जुटी भाजपा

Sat, 28 Nov 2020 02:41 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Nov 2020 02:41 AM IST
सार

  • नए प्रदेश प्रभारी के बाद दो नए सह संगठन मंत्री नियुक्त
  • भावी पूर्वी यूपी तो कर्मवीर पश्चिम यूपी की संभालेंगे कमान
  • यूपी से बिहार भेजे गए रत्नाकर, हरियाणा से भट्ट कार्यमुक्त
  • रवींद्र राजू बनाए गए हरियाणा के नए संगठन मंत्री

विज्ञापन
BJP come into electoral mode started to streamline the organization before Uttar Pradesh election
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समय से बहुत पहले चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने में जुट गई है। नए प्रदेश प्रभारी और तीन नए सहप्रभारी की नियुक्ति के बाद पार्टी ने दो नए सह संगठन मंत्रियों भवानी सिंह और कर्मवीर सिंह की नियुक्ति की है। वहीं, हरियाणा में दायित्व मुक्त किए गए सुरेश भट्ट की जगह आंध्रप्रदेश के रवींद्र राजू को नया संगठन मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन


नई नियुक्तियों में लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी संभाल रहे रत्नाकर को बिहार का सह संगठन मंत्री बनाया गया है। भवानी सिंह वाराणसी से पूर्वी उत्तर प्रदेश तो कर्मवीर सिंह मेरठ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन का जिम्मा संभालेंगे। भवानी और कर्मवीर संगठन मंत्री सुनील बंसल के बेहद करीबी हैं। भवानी कानपुर और बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री थे जबकि कर्मवीर ब्रज क्षेत्र के सह प्रांत प्रचारक।
विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक लंबे समय तक काशी-गोरखपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे रत्नाकर के खिलाफ कुछ आरोप थे। इस कारण अब भवानी उनका उत्तरदायित्व संभालेंगे। वहीं, कर्मवीर ने संघ में रहते सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवाया है। गौरतलब है कि पार्टी ने हाल ही में पूर्व केंद्रीय कृषिमंत्री राधामोहन सिंह को राज्य का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा राज्य के लिए तीन सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में भी व्यापक बदलाव
पार्टी ने हरियाणा में भी व्यापक बदलाव के संकेत दिए हैं। इस महीने कार्यमुक्त किए गए सुरेश भट्ट की जगह आंध्रप्रदेश में संगठन मंत्री रहे रवींद्र राजू को हरियाणा का संगठन मंत्री बनाया है। संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजू की संगठन के मामले में मजबूत पकड़ रही है। पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव के बाद से भट्ट की विकल्प तलाश रहा था। विधानसभा चुनाव में औसत प्रदर्शन के कारण करीब एक दशक तक राज्य के संगठन मंत्री रहे भट्ट से नेतृत्व नाराज था।

गिरी को मणिपुर-नगालैंड का जिम्मा, प्रद्युम्न मुख्यालय संगठक
पार्टी ने अभय कुमार गिरी को मणिपुर और नगालैंड का संगठन मंत्री नियुक्त किया है। जबकि प्रद्युमभन को पार्टी मुख्यालय का संगठक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed