फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP claims 1500 billion investment in three months during the epidemic

भाजपा का दावा- कोरोना काल में निवेश के लिए सबसे मुफीद बना भारत, तीन महीने में 1500 अरब का निवेश

Mon, 20 Jul 2020 04:37 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
BJP claims 1500 billion investment in three months during the epidemic
निवेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कोरोना महामारी के बीच भारत विदेशी निवेशकों की सबसे पसंदीदा जगह बन गया है। अप्रैल से जुलाई के बीच में वैश्विक स्तर के निवेशकों ने करीब 1500 अरब रुपये (20 अरब डॉलर) निवेश किया। भाजपा का दावा है कि कोरोना के कारण बदले हालात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर के निवेशकों के बढ़े भरोसे से ही ये संभव हो सका है। 
विज्ञापन


दिग्गज कंपनी गूगल ने हाल ही 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। इसी तरह वॉलमार्ट ने 1.2 अरब डॉलर और एपल इंक सप्लायर की फॉक्सकॉन भी एक बिलियन डॉलर निवेश करेगी। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारत के रिलायंस जियो में 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया। 
विज्ञापन


वाहन सॉफ्टवेयर के लिए निवेश...

ह्यूंदै मोबिज़ ने भविष्य की वाहनों के सॉफ्टवेयर के विकास के लिए भारत में तकनीकी केंद्र का विस्तार किया है। कंपनी का लक्ष्य भारत में अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों, वाहनों के लिए सॉफ्टवेयर के विकास को मजबूत करना है। पैकेजिंग में अमेज़न की भागीदार और दुनिया की अग्रणी निरीक्षण, सत्यापन, परीक्षण और प्रमाणन कंपनी एसजीएस ने मान्यता परीक्षण प्रयोगशाला खोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स्ट्रिया का पहला वितरण केंद्र

क्लाउड सॉफ्टवेयर में विश्व की अग्रणी कंपनी एक्स्ट्रिया ने दक्षिण भारत में पहला वितरण केंद्र खोला है। एप आधारित समाधान प्रदान करने वाली कंपनी एफ5 ने भारत में अपना पहला केंद्र खोला है। सिडनी और हांगकांग के बाद दुनिया में यह उसका तीसरा केंद्र है।

सुजुकी ने बढ़ाया दायरा

जापान की प्रमुख कंपनी सुज़ुकी ने हरियाणा के झज्जर में रिलायंस की मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप में एक नया प्लांट खोला है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी 18 स्मार्टवॉच की पूरी शृंखला का विनिर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी की नोएडा में सबसे बड़ी स्मार्टफोन विनिर्माण फैसिलिटी है। कंपनी ने एक नई 4जी क्षमता वाली स्मार्टवॉच भी लॉन्च किया है जिसका विनिर्माण भारत में किया जाएगा।

इन्होंने भी किया है निवेश

क्वालकॉम वेंचर्स 970 लाख डॉलर
थॉमसन 1428 लाख डॉलर
वी वर्क ग्लोबल 1000 लाख डॉलर
हिताची 159 लाख डॉलर
किआ मोटर्स 540 लाख डॉलर
सऊदी का पीआईएफ 1.6 अरब डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed