फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief JP Nadda slammed Mamata Banerjee on post poll violence in West Bengal

बंगाल हिंसा पर बोले नड्डा: हाथों में खून के साथ ममता ने शुरू किया तीसरा कार्यकाल

Wed, 05 May 2021 06:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 05 May 2021 06:42 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर बुधवार को कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंसा पर ममता बनर्जी की चुप्पी उनकी संलिप्तता को बताती है, उनके हाथ खून से सने हैं। उन्होंने इन घटनाओं को राज्य प्रायोजित करार देते हुए कहा कि भाजपा यह लड़ाई निर्णायक मोड़ तक लड़ेगी। नड्डा ने कहा कि मैं चुनाव परिणाम के बाद हुई इन क्रूर हत्याओं की निंता करता हूं। हम बंगाल की जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में हो रही घटनाएं मुझे देश के विभाजन के समय की याद दिलाती हैं। वहीं, असम के मुख्यमंत्री के सवाल पर नड्डा ने कहा कि इस पर फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda slammed Mamata Banerjee on post poll violence in West Bengal
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद राज्य में हुईं हिंसा की घटनाओं को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि जिस तरह नरसंहार हुआ, क्रूरता से हत्याएं की गईं और जिस तरह कार्यकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 36 घंटे तक शांत रहीं, यह बताता है कि इसमें उनकी संलिप्तता है। ममता जी का मौन उनकी संलिप्तता के बारे में बताता है और उन्होंने अपना तीसरा कार्यकाल अपने हाथों में खून के साथ शुरू किया है।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया और उनपर और उनके परिजनों पर हमले किए। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाया। छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले बड़े पैमाने पर हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम चुनाव के प्रचार में जब कहते थे कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं, तो हम सही थे। बंगाल में पहले लोगों पर हमला, फिर परिवारों पर हमला, फिर महिलाओं पर हमला और उसके बाद लूटपाट हमें देखने को मिलती है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांवों में तोड़फोड़ की गई। लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए अपने गांवों को छोड़कर जाना पड़ा। कुछ लोगों को अपनी जान बचाने के लिए असम में शरण लेनी पड़ी। ईस्ट कैनिंग जैसे इलाकों में इन लोगों को पिछले साल अम्फान से जूझना पड़ा था और इस साल उन्हें 'ममता-फान' का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम हर एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ हैं और हम अंत कर यह जंग लडेंगे। हम मुद्दों को उठाएंगे साथ ही हम चाहते हैं कि हर बंगाली समानता और गरिमा के साथ रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य में हिंसा की घटनाओं को नड्डा ने राज्य प्रायोजित हमले करार दिए। उन्होंने सवाल किया, 'मानवाधिकारों की बात करने वाले पिछले दो दिन से कहां हैं? मैं विपक्षी दलों का रुख देख कर भी हैरान हूं। क्यों पिछले दो दिनों में इन घटनाओं की निंदा नहीं की जा रही है? यह उनके दोहरे नजरिए के बारे में बताता है।' उन्होंने कहा कि बंगाल में हुई इन घटनाओं में जिन लोगों की जान गई है, उनकी संख्या अब 14 हो गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम ये लड़ाई पश्चिम बंगाल की पूरी जनता के लिए निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed