फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief JP Nadda met CM Eknath Shinde Devendra Fadnavis Ashok Chavan in Mumbai News in Hindi

Maharashtra: मुंबई दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिंदे और फडणवीस ने वर्षा में किया स्वागत

Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
सार

नड्डा सीएम शिंदे के आवास वर्षा पर मिले। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष का पूरा फोकस अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। इसी सिलसिले में वह महानगर की सभी छह सीटों को कवर करने के इरादे से मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda met CM Eknath Shinde Devendra Fadnavis Ashok Chavan in Mumbai News in Hindi
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा,अशोक चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। नड्डा सीएम शिंदे के आवास वर्षा पर मिले। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष का पूरा फोकस अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। इसी सिलसिले में वह महानगर की सभी छह सीटों को कवर करने के इरादे से मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


महायुति गठबंधन का लक्ष्य महाराष्ट्र में 45 से अधिक लोकसभा सीटें जीतना...

अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बुधवार को कहा कि आगामी चुनाव में महायुति गठबंधन राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 45 से अधिक सीटें जीतने का प्रयास करेगा। उन्होंने बिना दावा दिया कि कुछ नेता अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं। 
विज्ञापन


तटकरे ने पत्रकारों को बताया, 'कुछ नेता अजित पवार और राकांपा की आलोचना करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो हमसे जुड़ने में रुचि रखते हैं। हमारे गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में 45 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।' बता दें कि महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर लगाया आरोप
तटकरे ने आगे कहा,  'चुनाव आयोग ने हमें पार्टी का नाम बरकरार रखने की अनुमति दी है, लेकिन कुछ लोग हमारी आलोचना कर रहे हैं, बावजूद हम धैर्य से मुकाबला करेंगे। हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम पार्टी नेटवर्क को मजबूत करेंगे।' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। 


तटकरे ने दावा किया कि अगर 2019 में अजित पवार को डिप्टी सीएम नियुक्त नहीं किया गया होता तो तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार बच नहीं पाती।राकांपा सांसद ने कहा, 'अजित दादा का योगदान किसी भी अन्य नेता से अधिक है। वह पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed