{"_id":"64c4200ac814e0aad80c156a","slug":"bjp-chief-jp-nadda-holds-meeting-with-party-general-secretaries-ahead-of-assembly-polls-lok-sabha-elections-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Meeting: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ की बैठक, लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर हुआ मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Meeting: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ की बैठक, लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर हुआ मंथन
Sat, 29 Jul 2023 02:53 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:53 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने पार्टी के महा जन संपर्क अभियान की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और जनसंपर्कों के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
bjp chief jp nadda
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की। लगभग चार घंटे तक चली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, एनडीए की बैठक, मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति और पांच राज्यों में चुनावी लड़ाई के मुद्दे पर चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने पार्टी के महा जन संपर्क अभियान की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और जनसंपर्कों के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, पार्टी के महासचिवों ने अलग से एक बैठक की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा योजनाओं और नेतृत्व के दौरे के कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और चल रहे पार्टी कार्यक्रमों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय संयुक्त संगठन सचिव वी. सतीश समेत महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदस्यों के साथ बैठक के संबंध में भी चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नेताओं ने पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने और जनता के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। दरअसल, भाजपा का लक्ष्य चुनावी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में जनता के बीच अपनी मौजूदगी को बढ़ाना है। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन