{"_id":"5ab61f5b4f1c1be83f8b4bb7","slug":"bjp-chief-amit-shah-attack-on-congress-in-guwahati-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर की तर्ज पर हम 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगेः अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्वोत्तर की तर्ज पर हम 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगेः अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को दोष देती है लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि असम में कांग्रेस की 10 साल तक सरकार रही उन्होंने इस राज्य के लिए क्या किया?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के लगातार दौरे किए इस दौरान उन्होंने भाजपा पर खूब आरोप लगाए। लेकिन हम जानना चाहते हैं कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के लिए क्या किया? श्ााह असम के गुवाहटी में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि हमने पूर्वोत्तर के राज्यों में सफलता हासिल की है इसी तर्ज पर हम 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि यहां अभी और स्थिति मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी यहां सिर्फ 8 सीटों पर चुनाव जीती थी लेकिन मैं दावा करता हूं कि अब नॉर्थ ईस्ट में हम इस बार 25 सीटों में से कम से कम 21 सीटें जीतेंगे और फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 'फूट डालो और राज करो' की राजनीति करती है जबकि भाजपा 'सबका साथ सबका विकास' की बात करती है।